Page Loader
'बिग बॉस OTT 3' विवादों में घिरा, नेता मनीषा कायंदे ने की प्रसारण रोकने की मांग
अरमान मलिक पर लगाया अश्लीलता का आरोप (तस्वीर: एक्स/@JioCinema)

'बिग बॉस OTT 3' विवादों में घिरा, नेता मनीषा कायंदे ने की प्रसारण रोकने की मांग

Jul 22, 2024
07:05 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर का रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' पिछले कई सप्ताह से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहती है। इन दिनों यह शो अश्लील कंटेंट के कारण विवादों में घिर गया है। शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ. मनीषा कायंदे ने सोमवार (22 जुलाई) को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात की और 'बिग बॉस OTT 3' के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

बयान

'बिग बॉस' अब एक पारिवारिक शो नहीं रहा- उन्होंने

मनीषा ने दावा किया कि 18 जुलाई को प्रसारित एक एपिसोड में अरमान मलिक और कृतिका मलिक के अंतरंग पलों में दिखाया गया था। उन्होंने कहा, "इस जोड़े ने मानवीय संबंधों और सामाजिक मानदंडों की सभी सीमाओं को लांघ दिया। यह शो बच्चे भी देखते हैं और इसका उन पर असर पड़ता है। बिग बॉस अब एक पारिवारिक शो नहीं रहा।" बता दें कि 'बिग बॉस OTT 3' का प्रीमियर रात 9 बजे जियो सिनेमा पर होता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो