Loading...
फवाद-माहिरा की पाकिस्तानी सीरीज पर घमासान, शिवसेना नेता बोले- पाकिस्तान अपना कंटेंट अपने पास ही रखे
फवाद-माहिरा की सीरीज पर बैन की मांग के बीच बोले शिवसेना नेता

फवाद-माहिरा की पाकिस्तानी सीरीज पर घमासान, शिवसेना नेता बोले- पाकिस्तान अपना कंटेंट अपने पास ही रखे

Nov 25, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को भारत में स्ट्रीम होने से रोकने की मांग तेज हो गई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के बाद अब शिवसेना नेता आनंद दुबे ने भी शो के बहिष्कार का समर्थन किया है। 4 दिसंबर को प्रस्तावित रिलीज से पहले उन्होंने पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव का विरोध करते हुए भारतीय प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री पर रोक लगाने की बात कही है।

बयान

पाकिस्तान से कोई सांस्कृतिक जुड़ाव नहीं चाहिए- आनंद दुबे

आनंद दुबे ने ANI से कहा, "जहां तक हमारे देश का सवाल है, हमें उनके क्रिकेट, वेब सीरीज या उनके साथ सांस्कृतिक जुड़ाव में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि ये वेब सीरीज, चाहे नेटफ्लिक्स पर हों या अन्य प्लेटफॉर्म पर भारत में न दिखाई जाएं।"

अपनी टिप्पणियों में दुबे ने आग्रह किया कि पाकिस्तान में बनी सामग्री भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं कराई जाए।

प्राथमिकता

"पूर्ण बहिष्कार हमारी प्राथमिकता"

दुबे ने कहा, "सांस्कृतिक जुड़ाव का पूर्ण बहिष्कार प्राथमिकता बना हुआ है। पाकिस्तान वेब सीरीज बनाए या क्रिकेट खेले, ये उनका अपना मामला है और वे इसे अपने तक ही रखें।"

शिवसेना नेता का ये बयान AICWA द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की गई उस अपील के बाद आया है, जिसमें फवाद और माहिरा अभिनीत पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए क्या बोले नेता

ADVERTISEMENT

ट्रेलर

21 लाख व्यूज पार कर चुका ट्रेलर

केंद्र को लिखे अपने पत्र में फिल्म वर्कर्स संस्था ने मई 2025 की स्ट्रीमिंग गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने की मांग भी की है।

AICWA ने सरकार से टीवी, OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए स्थायी कानून बनाने का आग्रह भी किया है।

बैन की मांग के बावजूद ट्रेलर वैश्विक स्तर पर जारी हो चुका है और भारत में भी दिख रहा है, जिसे 21 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

सीरीज

फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर बनी है सीरीज

बता दें कि फवाद और माहिरा की ये सीरीज फरहत इश्तियाक के इसी नाम से चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित है, जो साल 2013 में किताब के रूप में आने से पहले 2009 में खवातीन डाइजेस्ट में धारावाहिक रूप से छपा था।

मोमिना दुरैद के निर्देशन और दुरैद कुरैशी के निर्माण में बनी इस कहानी में 3 पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां पिरोई गई हैं, जो प्यार और पारिवारिक रिश्तों को दिखाती हैं।

ADVERTISEMENT