रणबीर कपूर की कास्टिंग पर शिव सागर ने की आलोचना, कह दी ये बड़ी बात
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 2 अगस्त, 2026 को रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 1987 की मशहूर 'रामायण' के निर्माता के पोते शिव सागर ने इस ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने यश को रावण और साई पल्लवी को सीता के रूप में बिल्कुल सही माना है, लेकिन रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में लेने पर उनके मन में कुछ शंकाएं हैं।
शिव ने की 'रामायण' के VFX की जमकर तारीफ
शिव को लगता है कि यश और पल्लवी अपनी दक्षिण भारतीय जड़ों और पौराणिक कथाओं की समझ के चलते इस भूमिका में जान फूंक देंगे, लेकिन उनका मानना है कि रणबीर के साथ 'बहुत सारा बर्डन' जुड़ा हुआ है। खासकर 'एनिमल' के बाद से।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसे बड़े किरदारों के लिए नए चेहरे ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि शिव फिल्म के VFX से काफी प्रभावित हुए, खासकर शूर्पणखा का बाघ वाला रथ और पुष्पक विमान देखकर। नितेश द्वारा निर्देशित 'रामायण' दिवाली 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।