NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा शिंदे शो 'मैडम सर' से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, पहनेंगी पुलिस की वर्दी
    अगली खबर
    शिल्पा शिंदे शो 'मैडम सर' से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, पहनेंगी पुलिस की वर्दी
    शिल्पा शिंदे शो 'मैडम सर' से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी

    शिल्पा शिंदे शो 'मैडम सर' से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, पहनेंगी पुलिस की वर्दी

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2022
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। दर्शक लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

    हालांकि, शिल्पा डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आई थीं, लेकिन यहां उनका सफर जल्दी खत्म हो गया था। उन्हें किसी डेली सोप में नहीं देखा गया था। अब वह शो 'मैडम सर' से छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    पुष्टि

    शिल्पा ने लगाई अपनी वापसी पर मुहर

    ईटाइम्स से इसकी पुष्टि करते हुए शिल्पा ने कहा, "मैडम सर काफी समय से टीवी पर राज कर रहा है। इसे इसकी साफ-सुथरी मजेदार कॉमेडी के लिए बेहद सराहा जाता है। इस प्रस्ताव को ठुकराया नहीं जा सकता था।"

    शो में अपने किरदार पर उन्होंने कहा, "मेरा किरदार पुलिस में था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी शादी पर ध्यान देने के लिए अपने सपनों को दांव पर लगा दिया। अब वह सालों बाद ड्यूटी पर वापस आई है।"

    शो

    जानिए 'मैडम सर' के बारे में

    यह एक कॉमेडी एक्शन टीवी सीरीज है, जिसकी शुरुआत 2020 में सोनी सब पर हुई थी। जय मेहता इस शो के निर्माता हैं।

    गुल्की जोशी, युक्ति कपूर और सोनाली नाइक इसमें मुख्य भूमिका में हैं और अब शिल्पा भी इससे जुड़ गई हैं। इसमें महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया है।

    हल्की-फुल्की कॉमेडी वाले इस शो से दर्शक आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं। यह शो समस्याओं को सुलझाने के अपने नए-नए तरीकों से खुशियां फैला रहा है।

    लोकप्रियता

    'भाभीजी घर पर हैं' ने बनाया शिल्पा को स्टार

    शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में आए धरावाहिक 'कभी आए न जुदाई' से की थी।

    उन्होंने अपने टीवी करियर में कई शो किए, लेकिन शिल्पा को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वो है धारावाहिक 'भाभीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के लिए।

    आज भी उन्हें 'सही पकड़े' डायलॉग को मशहूर करने के लिए जाना जाता है। शिल्पा को आखिरी बार 2016 में इसी धारावाहिक में देखा गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'भाभीजी घर पर हैं' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सौम्या टंडन भी सालों बाद अभिनय जगत में लौट रही हैं। उन्हें फिल्म 'फाइल नंबर 323' में अनुराग कश्यप के साथ देखा जाएगा। शिल्पा की तरह सौम्या का आखिरी शो भी 'भाभीजी घर पर हैं' ही था।

    जीत

    'बिग बॉस 11' का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं शिल्पा

    शिल्पा ने 2017 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भाग लिया था और इसमें भी उन्होंने अपने शानदार गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि शिल्पा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की।

    हालांकि, उनके शो जीतने से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। दरअसल, बहुत से लोग हिना खान को शो की विजेता बनाना चाहते थे, इसलिए हिना के प्रशंसकों ने शिल्पा को खूब बुरा-भला कहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिल्पा शिंदे
    टीवी जगत की खबरें
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी
    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट

    शिल्पा शिंदे

    राहुल गांधी को मिला 'भाबीजी' का साथ, शिल्पा शिंदे की राजनीति में एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सिद्दू के पाकिस्तान वाले बयान के समर्थन पर शिल्पा शिंदे को मिली थी रेप की धमकी बॉलीवुड समाचार
    फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का सुनील ग्रोवर
    शिल्पा शिंदे ने छोड़ा 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान', कहा- खुद को कॉमेडी किंग मानते हैं सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर

    टीवी जगत की खबरें

    बिग बॉस 16: गौतम सिंह विग को पसंद करती हैं मान्या सिंह, खुद खोला राज सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 16' में धक्का-मुक्की, अर्चना गौतम ने गोरी नागोरी के मुंह पर फेंका पानी सेलिब्रिटी गॉसिप
    अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने दान की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आंखें आत्महत्या
    अब्दु रोजिक के प्रतिद्वंदी हसबुल्ला मैगोमेडो को 'बिग बॉस' में लाएंगे निर्माता? टीवी शो

    टीवी शो

    6 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी मोना सिंह, 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर टीवी जगत की खबरें
    NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम टीवी जगत की खबरें
    इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान करण जौहर
    KBC में प्रतिभागियों के संघर्षों से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं- अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025