LOADING...
शिल्पा शेट्‌टी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की तलाश, बताया ये बड़ा कारण
शिल्पा शेट्‌टी को थिएटर फिल्मों की तलाश

शिल्पा शेट्‌टी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की तलाश, बताया ये बड़ा कारण

Jun 09, 2026
06:35 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी को ऐसी फिल्मों की तलाश है, जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। उनका कहना है कि उनके बच्चों विहान और समिशा ने उन्हें अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा है। वह सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी फिल्में देखते हैं। शिल्पा ने बताया कि उनके बेटे ने 'सुखी' (2023) देखी, लेकिन उस वक्त फिल्म एक प्रिव्यू थिएटर में दिखाई गई थी। वहीं उनकी 'हंगामा 2' देश में लॉकडाउन के चलते (2021) सीधे OTT पर रिलीज हुई थी।

इच्छा

पर्दे पर अपनी प्रतिभा को साबित करना चाहती हैं शिल्पा

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, शिल्पा ने कहा, "मैं अपने मनपसंद कामों से ज्यादा समझौता नहीं करना चाहती क्योंकि मैंने ये सब लंबे समय तक किया है। मैं पर्दे पर आकर अपनी प्रतिभा को साबित करना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे बच्चों ने मुझे सिनेमाघरों में नहीं देखा है। इसलिए मैं ऐसी फिल्म करना चाहती हूं जो सिनेमाघरों में रिलीज हो। मुझे उम्मीद है कि मुझे कुछ ऐसी फिल्म मिलेगी जो पहले जैसी फिल्में हुआ करती थीं।"

प्रस्ताव

कई फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं शिल्पा शेट्‌टी

अभिनेत्री ने बताया कि उनका लक्ष्य फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कराना है, लेकिन उनके लिए भूमिका की अवधि कभी मानदंड नहीं रही है। उन्होंने कहा, "ऐसे कई मौके आए हैं जब मैंने फिल्मों को मना किया है, और मेरे कारण पूरी तरह से जायज थे। मुझे इस बारे में क्यों बोलना चाहिए? मुझे अपने फैसलों पर कभी पछतावा नहीं होता।" बता दें, शिल्पा को आखिरी बार ध्रुव सरजा की कन्नड़ फिल्म 'KD: द डेविल' (2026) में देखा गया था।

Advertisement