शिल्पा शेट्टी की होगी टीवी पर धमाकेदार वापसी, नए शो 'मां है ना' का ट्रेलर जारी
क्या है खबर?
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का छोटे पर्दे से पुराना नाता रहा है। उन्होंने न सिर्फ 'बिग बॉस 2' को होस्ट किया था, बल्कि कई डांस रियलिटी शो की जज भी रह चुकी हैं। एक बार फिर अभिनेत्री टीवी की दुनिया में अपने नए रियलिटी शो के साथ लौट रही हैं, जिसका नाम 'मां है ना' है। ZEE5 ने शो का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो कॉमेडी, अराजकता,अफरा-तफरी और यादों से भरपूर है। शिल्पा इस शो की मेजबानी करती नजर आएंगी।
शो
युवा पीढ़ी और मम्मियों के बीच दिखेगी किचन में जंग
10 एपिसोड वाले इस शो में आज की युवा पीढ़ी और उनकी मम्मियों के बीच किचन में खींचा-तानी दिखेगी। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी शो का हिस्सा हैं। उनके अलावा, उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी, तान्या मित्तल और चंदन समेत कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे। यह सितारे अपने बच्चों और माता-पिता के साथ शो में नजर आएंगे। ट्रेलर देखने के बाद फैंस भी शो के लिए उत्साहित हैं। यह 12 जून से ZEE5 हिंदी पर आएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए शो का ट्र्रेलर
New reality series #MaaHaiNa premieres June 12th on @ZEE5India.@TheShilpaShetty #GauravKapoor @haanjichandan @kingaliasgar @SunitaGovinda @TinaAhuja16 @Urvashi9 #TanyaMittal pic.twitter.com/snIjxZrceo
— CinemaRare (@CinemaRareIN) May 27, 2026