LOADING...
'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं संग शिल्पा शेट्टी का बड़ा धमाका, मिली ये जिम्मेदारी
'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं के साथ शिल्पा शेट्‌टी का धमाल

'द कपिल शर्मा शो' के निर्माताओं संग शिल्पा शेट्टी का बड़ा धमाका, मिली ये जिम्मेदारी

May 08, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

शिल्पा शेट्टी अब OTT की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। अपनी फिटनेस और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा जल्द ही ZEE5 के एक अनूठे रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। एक्टिंग के बाद अब होस्टिंग की कमान संभालने जा रहीं शिल्पा का ये नया अंदाज दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा कौन-सा शो होस्ट करने वाली हैं शिल्पा।

प्रोडक्शन

शिल्पा के नए शो की कमान संभालेंगी प्रीति-नीति सिमोन

तकरीबन एक दशक के लंबे इंतजार के बाद शिल्पा एक बार फिर होस्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, वो ZEE5 के एक नए वैरायटी एंटरटेनमेंट शो की कमान संभालेंगी। इसकी कमान मशहूर निर्माता जोड़ी प्रीति सिमोन और नीति सिमोन के हाथों में है, जिन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' जैसे सुपरहिट शोज दिए हैं। हाल ही में उन्होंने सुनीता आहूजा के यूट्यूब शो का निर्माण किया है।

माध्यम

बड़े पर्दे से छोटे पर्दे तक शिल्पा का जलवा

शिल्पा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे से छोटे पर्दे तक का सफर आसानी से तय किया है। रियलिटी टीवी में वो 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'सुपर डांसर' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे शोज में जज रह चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'बिग बॉस 2' और 'हियर मी लव मी' जैसे शोज होस्ट भी किए हैं। साल 2024 में शिल्पा ने रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से OTT पर अभिनय की शुरुआत की थी।

Advertisement

उत्साह

शो से जुड़कर उत्साहित हैं शिल्पा

प्रीति और नीति सिमोन ने ही शिल्पा को इस शो का चेहरा बनने के लिए राजी किया। इस साझेदारी को मनोरंजन जगत में एक बेहद मजबूत औबर रोमांचक मेल के रूप में देखा जा रहा है, जहाँ एक ओर शिल्पा का सालों का अनुभव है तो दूसरी ओर सफल निर्माताओं की प्रतिभा। बताया जा रह है कि शल्पा खुद इस शो से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं और दर्शकों की प्रतिक्रया जानने को उत्सुक हैं।

Advertisement