LOADING...
शिल्पा शेट्टी के हाथ से निकला मौका, जैकी श्रॉफ के साथ अब शेफाली शाह दिखाएंगी जलवा
'कोक से बाहर हुईं शिल्पा शेट्‌टी

शिल्पा शेट्टी के हाथ से निकला मौका, जैकी श्रॉफ के साथ अब शेफाली शाह दिखाएंगी जलवा

Apr 09, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज 'कोक' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, इसके जरिए शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ करीब 26 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वजह ये कि शिल्पा ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है और निर्माताओं ने भी तुरंत कदम उठाते हुए शिल्पा की जगह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शेफाली शाह को साइन कर लिया है। अब जैकी संग शेफाली की जुगलबंदी देखने को मिलेगी।

सहारा

क्यों सीरीज से बाहर हुईं शिल्पा?

शिल्पा और जैकी श्रॉफ एक 'स्लाइस-ऑफ-लाइफ' सीरीज 'कोक' के लिए 26 साल बाद साथ आने वाले थे। दर्शकों के बीच उनके दोबारा साथ आने को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट में एक बड़ा उलटफेर हो गया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने व्यस्त शेड्यूल और तारीखों की दिक्कतों के कारण शिल्पा इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाईं और अब उनकी जगह शेफाली शाह को कास्ट कर लिया गया है।

उत्साह

जैकी के साथ काम करने को उत्साहित थीं शिल्पा

एक सूत्र ने खुलासा किया कि शिल्पा इस कहानी और साल 2000 में आई फिल्म 'जंग' के बाद जैकी के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन उनकी पहले से तय प्रतिबद्धताओं (पुरानी कमिटमेंट्स) के कारण तारीखें मेल नहीं खा पाईं। लिहाजा उन्हें न चाहते हुए भी सीरीज से कदम पीछे खींचने पड़े। शुजात सौदागर और विकेश भूटानी के प्रोडक्शन में बनने वाली ये सीरीज इसी महीने के अंत में शुरू होने वाला है।

Advertisement

पिछली फिल्म

आखिरी बार इस फिल्म के लिए साथ आए थे शिल्पा-जैकी

जैकी और शिल्पा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जंग' में देखा गया था। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, आदित्य पंचोली और रवीना टंडन भी शामिल थे। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने इंस्पेक्टर वीर चौहान की दमदार भूमिका निभाई थी, जबकि शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त की गर्लफ्रेंड की भूमिका में थीं। लगभग 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

पसंद

शुरू से ही शेफाली शाह को लेना चाहते थे निर्माता

सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा के जाने के बाद निर्माता ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो इस गंभीर और प्रभावशाली किरदार के साथ न्याय कर सके। शेफाली हमेशा से ही निर्माताओं की पहली पसंद थीं। बताया जा रहा है कि उनके साथ बातचीत सकारात्मक रही है और अब केवल कागजी प्रक्रिया और तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। जल्द ही वो जैकी के साथ इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगी।

Advertisement