LOADING...
शिल्पा शेट्टी ने 'नैनों में सपना' गाने पर किया डांस, बहन शमिता शेट्टी ने दिया साथ 
शिल्पा शेट्टी ने 'नैनों में सपना' गाने पर किया मजेदार डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी ने 'नैनों में सपना' गाने पर किया डांस, बहन शमिता शेट्टी ने दिया साथ 

Apr 04, 2024
03:44 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा अपनी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ 'नैनों में सपना' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आकांक्षा मल्होत्रा ने भी उनका खूब साथ दिया। 'नैनों में सपना' साल 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' का सुपरहिट गाना है, जिसमें जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी नजर आई थी।

वीडियो

हिम्मतवाला तोहफा आपके लिए- शिल्पा 

शिल्पा ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक हिम्मतवाला तोहफा आपके लिए। हमें बहुत मजा आया।' काम के मोर्चे पर बात करें तो शिल्पा को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था, जो बीते साल 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने महज 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। अब शिल्पा कन्नड़ फिल्म 'KD- द डेविल' में नजर आएंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहा देखिए वीडियो