Page Loader
रिया कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल
शहनाज के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई (तस्वीर- इंस्टा/@shehnaazgill)

रिया कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल

Jul 19, 2022
02:45 pm

क्या है खबर?

शहनाज गिल टीवी जगत की लोकप्रिय अभनेत्री हैं। शो 'बिग बॉस' में शामिल होने के बाद उन्होंने बेशुमार शोहरत बटोरी। वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच उनके फैंस के एक खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो शहनाज के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। वह अनिल कपूर की बेटी और फिल्ममेकर रिया कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

रिपोर्ट

अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं फिल्म का हिस्सा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज रिया की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इस फिल्म को रिया के पति करण बुलानी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का हिस्सा अनिल और भूमि पेडनेकर भी हैं। कहा जा रहा है कि यह रिश्तों पर आधारित एक आधुनिक फिल्म है। इसमें अभिनेत्री शहनाज को एक अलग अवतार में देखा जाएगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

शूटिंग

इस महीने के अंत में शुरू होगी शूटिंग

एक सूत्र ने बताया, "रिया की पिछली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (2018) की तरह उनकी आने वाली फिल्म भी एक महिला प्रधान फिल्म है। शहनाज फिल्म के कास्ट में शामिल होने वाली नई कलाकार हैं। इसकी शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होने वाली है। इस फिल्म में शहनाज एक अलग अवतार में नजर आएंगी।" यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, इस लिहाज से शहनाज के लिए यह एक बड़ा मौका मिलेगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बूलानी ने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने 500 से ज्यादा ऐड फिल्में बनाई हैं। वह रिया के प्रोडक्शन की फिल्म 'आयशा' और करण जौहर की 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

डेब्यू फिल्म

शहनाज की 'कभी ईद कभी दीवाली' पर है सबकी नजर

सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि शहनाज की डेब्यू फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' कब रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि उनकी पहली फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इसमें साउथ स्टार वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जहीर इकबाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 56 वर्षीय सलमान पहली बार 31 वर्षीया अभिनेत्री पूजा के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

करियर

शहनाज ने 2015 में शुरू किया अपना करियर

2015 में शहनाज ने गुरविंदर बरार के म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से अपना करियर शुरू किया। वह 'माझे दी जट्टी', 'पिंडा दीया कुड़ियां' और पंजाबी सिंगर गैरी संधु के टाइटल सॉन्ग 'ये बेबी रिमिक्स' में भी नजर आईं। 2017 में शहनाज को पंजाबी फिल्म 'सतश्री अकाल इंग्लैंड' ऑफर हुई। शहनाज एक कमाल की गायिका भी हैं। उन्होंने 'सरपंच', 'बर्बरी', 'वहम' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी है। पिछली बार वह हिट फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आई थीं।