फिल्म 'इश्कनामा' से शहनाज गिल की पहली झलक जारी, इस दिन होगी रिलीज
क्या है खबर?
शहनाज गिल को लोकप्रियता अब सिर्फ पंजाबी फिल्म जगत तक सीमित नहीं रही है। हिंदी पट्टी के दर्शक भी उनके जबरा फैन बन चुके हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। साेशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म से अपनी पहली झलक जारी कर दी है जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। फिल्म के निर्देशन की कमान अरविंदर खैरा ने संभाली है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है।
पोस्टर
'इश्कनामा' के पोस्टर में दुल्हन के लिबास में दिखीं अभिनेत्री
'इश्कनामा' के पोस्टर में शहनाज दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे को दुपट्टे से छिपा रखा है। दूसरी तस्वीर में वह जय रंधावा के साथ नजर आ रही हैं, जो फिल्म के अभिनेता हैं। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'मेरी आने वाली फिल्म की पहली तस्वीर.....'इश्कनामा' सच्चे प्रेमियों निम्मा-नसिमा की सच्ची कहानी 24 जुलाई, 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।' बता दें, शहनाज को 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता मिली थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
First picture from @ishehnaaz_gill's upcoming Movie..... #ISHQNAMA True Story of True Lovers NIMMA-NASIMA Releasing 24th july 2026 in Cinemas worldwide
— Shehnaaz Gill Universe Fan Club (@shehnaazfanonly) February 12, 2026
BASED ON SUPERHIT NOVEL - HIND
- PAK BORDERNAMA
Mark ‼️ the date on your Calendar 🗓️ #ShehnaazGiII pic.twitter.com/nYZh1FHQMT