Page Loader
शहनाज गिल की पिता संतोख सिंह पर लगा रेप का आरोप, मामले पर तोड़ी चुप्पी

शहनाज गिल की पिता संतोख सिंह पर लगा रेप का आरोप, मामले पर तोड़ी चुप्पी

May 22, 2020
03:22 pm

क्या है खबर?

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री, सिंगर और 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उन पर एक 40 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। हालांकि, अब इस पर संतोख ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि इस मामले की पुष्टि के लिए उनके घर के CCTV फुटेज को देख सकते हैं।

सबूत

मैं पूरा दिन घर पर ही था- संतोख

संतोख सिंह के अनुसार उन पर जिस दिन की रेप की घटना का आरोप लगाया गया है, उस दिन वह अपने घर से बाहर ही नहीं निकले थे। इस बारे में अब उन्होंने एक लोकल चैनल से बात करते हुए कहा, "मैं पूरा दिन अपने घर पर ही था। मेरा पूरा घर CCTV की निगरानी है और इस मामले में यह सबूत पर्याप्त हैं। CCTV फुटेज से सब कुछ साबित हो जाएगा।"

बयान

महिला के बारे में दी जानकारी

संतोख ने इंटरव्यू में कहा, "वह एक तलाकशुदा महिला हैं और उनका एक बच्चा भी है।" संतोख ने आगे कहा कि वह उनके बिजनेस पार्टनर लकी संधू से शादी करना चाहती हैं। संतोख ने कहा, "मैं लंबे वक्त से लकी को जानता हूं। मैंने उन्हें यह मामला निजी तौर पर ही सुलझाने की सलाह दी थी।" उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि घटना में जिस जगह के बारे में बात हुई है वहां भी CCTV लगा हुआ है।

जानकारी

हर कोई है हैरान

गौरतलब है गुरुवार को यह खबर मीडिया में आई थी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 14 मई की है। जबकि मंगलवार, 19 मई को पीड़िता ने संतोख के खिलाफ पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।

परिचय

मशहूर राजनेता है संतोख सिंह

बता दें कि संतोख सिंह पंजाब के मशहूर राजनेताओं में से एक हैं। वह पंजाब के लगभग 290 गांवों की देखभाल करते हैं। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि संतोख सिंह फरार हैं। जबकि अब उन्होंने अपने इंटरव्यू में इन खबरों को अफवाह बताया है। वहीं शहनाज की बात करें तो 'बिग बॉस 13' के बाद से ही वह अपने भाई शहबाज के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।