Loading...
शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- सोनाक्षी सिन्हा की आलोचना के पीछे भाजपा IT सेल वालों का हाथ
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बचाव में आए

शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- सोनाक्षी सिन्हा की आलोचना के पीछे भाजपा IT सेल वालों का हाथ

Aug 18, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में आयोजित छात्र आंदोलन का समर्थन करने के दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब दिग्गज अभिनेता और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के बचाव में आगे आए हैं। ABP न्यूज से बातचीत में, उन्होंने ट्राेलिंग का आरोप भाजपा IT सेल पर लगाया और दावा किया कि सोनाक्षी को निशाना बनाना स्वभाविक नहीं, बल्कि सुनियोजित है। इसके पीछे पैसे लेकर काम करने वाले ट्रोलर्स का हाथ है।

दावा

मेरी बेटी में बहुत जान, वो आलोचनाओं पर नहीं देती ध्यान - शत्रुघ्न

शत्रुघ्न ने कहा, "जो लोग सोनाक्षी को ट्रोल करते हैं, उनके आसपास हंगामा खड़ा करने की कोशिश करते हैं, वे सब पैसे लेकर ट्रोलिंग करते हैं। हमारे दोस्तों, भाजपा का IT सेल, वही लोग ये सब कर रहे हैं। ये ट्रोलिंग बनावटी है, ये पैसे लेकर ट्रोलिंग करने वाले लोग हैं। इन्हें पता भी नहीं कि क्या बोलना है...इन्हें लिखा-पढ़ाकर दिया जाता है।"

उन्होंने कहा, "सोनाक्षी ने ट्रोलर्स की तरफ ध्यान न देकर बिल्कुल सही किया। बहुत जान है उसमें।"

तारीफ

एक योग्य पिता की योग्य बेटी है सोनाक्षी- शत्रुघ्न

शत्रुघ्न ने बताया कि उनकी बेटी ने झारखंड के छात्रों का भी मजबूती से समर्थन किया था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या सोनाक्षी राजनीति में आने की तैयारी में हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं कुछ नहीं कह सकता। पहले मैं उससे पूछता था। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह एक योग्य पिता की सबसे योग्य बेटी है।"

बता दें, सोनाक्षी का ट्रोलिंग से पुराना नाता है। जहीर इकबाल से शादी के बाद भी उनकी आलोचना हुई थी।

ADVERTISEMENT