शशांक खेतान की नई फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का ऐलान, दिखेंगे ये नए चेहरे
क्या है खबर?
बॉलीवुड फिल्ममेकर शशांक खेतान ने अपनी नई फिल्म 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' का ऐलान किया है। इसके जरिए वह प्यार, जुनून और बदले की एक नई दुनिया दिखाने के लिए तैयार हैं। नाम की अनाउंसमेंट वीडियो के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घाेषणा कर दी। वीडियो के साथ, खेतान ने लोगों को 2 नए चेहरों शुभान और आइरा से भी रूबरू कराया है, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
रिलीज
अगले साल रिलीज के लिए तैयार है फिल्म
टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो फिल्म में 2 प्रेमियो के बीच के एक पल की झलक दिखाता है। इसका पोस्टर ऐसी प्रेम कहानी का संकेत देता है जो तीव्र और अप्रत्याशित मोड़ लेने का वादा करता है।
फिल्म का निर्माण अमित चंद्रा, नलिनी दत्ता खेतान, करिश्मा ठक्कर और खेतान ने मिलकर 214 एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है, जबकि लेखन और निर्देशन अकेले खेतान ने संभाला है।
प्यार और बदले पर आधारित यह फिल्म 9 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Yeh Deewane hain kuch aur tarah ke.... Kuch aur tarah ki deewangi....❤️🔥
— T-Series (@TSeries) November 18, 2026
Introducing #Subhaan & #Airah
From the director of Badrinath Ki Dulhania and Dhadak, @ShashankKhaitan and @214Entertain presents #AisiDeewangiDekhiNahinKahin https://t.co/YfJiAgxbIj
Film releases in…