'मैं वापस आऊंगा' की कमाई हुई 40 करोड़ के पार, शरवरी ने बताया क्यों छलक पड़े उनके आंसू
शरवरी इन दिनों 'मैं वापास आऊंगा' की जबरदस्त कामयाबी के बाद गहरे जज्बातों से घिरी हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी और 12 जून को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू गई है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'वो मैसेज, वो वीडियो, वो आंसू... मैं सब कुछ पढ़ रही हूं और देख रही हूं, अक्सर अपनी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।'
इससे पता चलता है कि दर्शकों का प्यार उनके लिए कितना मायने रखता है।
'मैं वापास आऊंगा' ने कमाए कितने करोड़?
शरवरी ने यह भी बताया कि हर कलाकार का सपना होता है कि वह किसी ऐसी कहानी का हिस्सा बने जो सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी लोगों के दिल में बस जाए।
उनके सह-कलाकार वेदांग रैना ने भी कहा कि वह इस प्यार की हकदार हैं। फिल्म ने भारत में कुल 24.25 करोड़ रुपये नेट और 29 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं।
वहीं, विदेशों से 11.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिससे कुल ग्लोबल कमाई 40.75 करोड़ रुपये हो गया है।
शरवरी और वेदांग के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी के भावुक अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।