LOADING...
कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी शरवरी? निर्माता लव रंजन की फिल्म पर आया अपडेट
कार्तिक आर्यन संग बन सकती है शरवरी की जोड़ी

कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी शरवरी? निर्माता लव रंजन की फिल्म पर आया अपडेट

Jun 15, 2026
07:49 pm

क्या है खबर?

फिल्म निर्माता लव रंजन ने कार्तिक आर्यन को 'प्यार का पंचमाना' (2011) से बॉलीवुड में उतारा था। खबर है कि दोनों एक अन्य परियोजना के लिए साथ आने की तैयारी में हैं। इसमें कार्तिक के साथ शरवरी को मुख्य किरदार में लिए जाने की चर्चा है। हाल ही में शरवरी को दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में देखा गया है। अब कार्तिक संग उन्हें फिल्म में लेने की चर्चा में फैंस को उत्साहित कर दिया है।

बातचीत

कार्तिक के साथ शरवरी को लेने के लिए उत्सुक हैं निर्माता

बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने कहा, "लव रंजन अपनी अगली फिल्म में शरवरी को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लेने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। शरवरी ने उत्साह दिखाया है और पिछले 10 सालों की कुछ बेहतरीन जेनरेशन-Z फिल्मों के निर्देशक लव रंजन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।" काेई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन पटकथा तैयार होने और नरेशन पूरा होने के बाद अंतिम कास्टिंग होगी।

निर्देशन

अभी स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

सूत्र ने कहा, "लव अभी भी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और दिसंबर, 2026 तक निर्देशन शुरू करने का इरादा रखते हैं। सबसे पहले वह कार्तिक को कहानी सुनाएंगे। फिर अगस्त में शरवरी को। इसके बाद कागजी कार्रवाई शुरू होगी।" काम के मोर्चे पर, कार्तिक को 'कैप्टन इंडिया', 'नागजिला' और श्रीलीला के साथ रोमांटिक फिल्म में देखा जाएगा। वहीं शरवरी को आलिया भट्‌ट के साथ 'अल्फा' में और आयुष्मान खुराना के साथ 'ये प्रेम मोल लिया' में देखा जाएगा।

Advertisement