सूरज बड़जात्या की फिल्म के गाने 'झुमका पटोला' में दिखेगा शरवरी का नया अवतार, अभिनेत्री बोलीं- सर ने सिखाया हर स्टेप का मतलब
शरवरी निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के गाने 'झुमका पटोला' में कुछ नया करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सूरज बड़जात्या के साथ काम करके उन्हें समझ आया कि डांस सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं होता, बल्कि इससे कहानी भी कही जा सकती है। बड़जात्या ने उन्हें सिखाया कि डांस के हर मूव और चेहरे के हाव-भाव का खास मतलब होता है। इससे उनकी परफॉर्मेंस में भी पहले से ज्यादा निखार आया है।
फिल्म में शरवरी-आयुष्मान खुराना की जोड़ी मचाएगी धमाल
'ये प्रेम मोल लिया' में काम करते हुए शरवरी ने डांस को एक नए नजरिए से समझा। बड़जात्या की खासियत है कि वो डांस के जरिए भी कहानी को खूबसूरती से पेश करते हैं। शरवरी के मुताबिक, उनके साथ काम करके वह डांस से एक अलग ही स्तर पर जुड़ पाईं और समझा कि डांस सिर्फ अच्छे मूव्स दिखाने के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने का भी जरिया है।
इस फिल्म में शरवरी की जोड़ी अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बनी हैं। फिल्म में अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक और सौम्या टंडन समेत कई कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।