Loading...
रणबीर कपूर ने पुणे में किराए पर दिया लक्जरी अपार्टमेंट, लाखों में है महीने का किराया
रणबीर कपूर ने पुणे में किराए पर दिया अपार्टमेंट

रणबीर कपूर ने पुणे में किराए पर दिया लक्जरी अपार्टमेंट, लाखों में है महीने का किराया

लेखन सयाली
Oct 16, 2026
04:31 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने पुणे के कल्याणी नगर में स्थित ट्रम्प टावर्स में अपना एक लक्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है। 6,094 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट का महीने का किराया 4.63 लाख रुपये है। CRE मैट्रिक्स द्वारा हासिल किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इसकी लीज सितंबर 2026 से सितंबर 2029 तक चलने वाली है और इसका किराया सालाना बढ़ाया जाएगा। 3 सालों के अंदर इस अपार्टमेंट का कुल किराया लगभग 1.75 करोड़ रुपये हो जाएगा।

अपार्टमेंट

अभिनेता ने 2015 में खरीदा था ये अपार्टमेंट

रणबीर के इस अपार्टमेंट के लिए 'लीव एंड लाइसेंस' समझौता 6 अक्टूबर, 2026 को पंजीकृत किया गया था। दस्तावेजों के अनुसार, अपार्टमेंट में 3 कवर्ड कार पार्किंग की जगह शामिल है।

समझौते के तहत मासिक किराए में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। किरायेदार ने रणबीर को 27.78 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया है, जो शुरुआती मासिक किराए के 6 महीने के बराबर था।

रणबीर ने इस अपार्टमेंट को 2015 में 11 करोड़ की कीमत पर खरीदा था।

जानकारी

रणबीर की अन्य संपत्तियां

रणबीर के पास इस अपार्टमेंट के अलावा पिंपरी गांव में 16.42 करोड़ रुपये की जमीन और अयोध्या में 3.31 करोड़ रुपये का प्लॉट है। साथ ही वह मुंबई में 11 लाख प्रति महीने वाले किराए के एक अपार्टमेंट में रहते हैं।

ADVERTISEMENT