Loading...
भारत के एक दौरे पर इन विदेशी बल्लेबाजों ने 4-4 शतक लगाए
इस दौरे पर कुल 4 शतक लगा चुके हैं होप (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत के एक दौरे पर इन विदेशी बल्लेबाजों ने 4-4 शतक लगाए

Oct 16, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप इस समय जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने भारत दौरे पर वनडे सीरीज में 2 वनडे शतक लगाए थे। इसके बाद टी-20 सीरीज में भी 2 शतक लगा चुके हैं। वह भारत के इस दौरे पर अब तक कुल 4 शतक लगा चुके हैं। इस बीच भारत के दौरे पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज, 1948-49)

वेस्टइंडीज ने 1948-49 में भारत दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की थी।

उस सीरीज में वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स ने 7 पारियों में 111.28 की औसत के साथ 779 रन बनाए थे।

उन्होंने उस दौरे पर 4 शतक भी लगाए थे। वीक्स ने दिल्ली टेस्ट में 128 रन और इसके बाद ब्रेबोर्न टेस्ट में उन्होंने 194 रन बनाए थे।

ईडन गार्डन में इस बल्लेबाज ने 162 और 101 रन की पारियां खेली थी।

#2 

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका, 2009)

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 में भारत के दौरे पर कुल 4 शतक लगाए थे। उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में अपनी इकलौती पारी में 112 रन बनाए थे।

इसके बाद ब्रेबोर्न टेस्ट की अपनी पहली पारी में 109 रन बनाए थे।

टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी उनके बल्ले से 2 शतक निकले थे।

उन्होंने राजकोट वनडे में 160 रन बनाए थे। इसके अगले ही मैच में उन्होंने नागपुर में 123 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#3 

शाई होप (वेस्टइंडीज, 2026)

होप ने भारत दौरे पर सीरीज के दूसरे वनडे में 104 रन बनाए थे। गुवाहटी में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को हार मिली थी।

इसके बाद चंडीगढ़ में उन्होंने नाबाद 162 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मिले 352 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

वहीं, टी-20 सीरीज में रांची में उन्होंने 102* रन बनाए और हैदराबाद में भी 102 रन की पारी खेली। .

ADVERTISEMENT