Loading...
'नई नवेली' रिव्यू: यामी गौतम की फिल्म ने जीता दिल या किया निराश? जनता ने बताया

'नई नवेली' रिव्यू: यामी गौतम की फिल्म ने जीता दिल या किया निराश? जनता ने बताया

Oct 16, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम की नई फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक्स पर कोई फिल्म की कहानी और यामी के अभिनय को परखता नजर आ रहा है तो कोई इसके स्क्रीनप्ले और निर्देशन पर बात कर रहा है। कुल मिलाकर 'नई नवेली' को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हॉरर और कॉमेडी

ना हंसी आई, ना डर लगा

'नई नवेली' को एक यूजर ने 2.5 स्टार देते हुए लिखा कि यामी और आदिनाथ कोठारे की एक्टिंग तो अच्छी है, लेकिन हॉरर, कॉमेडी और धार्मिक बैकड्रॉप का मेल फिल्म को कमजोर बना देता है।

एक अन्य यूजर ने इसे 1.5 स्टार देकर लिखा कि लोककथा और ड्रामा का यह कांसेप्ट दर्शकों को डराने और हंसाने में नाकाम साबित होता है।

कुछ ने कहा कि 'नई नवेली' की कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को बांधने में नाकाम साबित होती है।

निर्देशन

कमजोर निर्देशन की भेंट चढ़ी फिल्म?

दर्शकों के मुताबिक, यामी की बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस एक कमजोर और बेजान कहानी की भेंट चढ़ गई।

कॉमेडी कुछ हिस्सों में तो हंसाती है, लेकिन हॉरर सीन खास असर नहीं छोड़ पाते। बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा होने के बावजूद ढीले स्क्रीनप्ले और कमजोर निर्देशन के कारण ये एक औसत से नीचे की फिल्म बनकर रह जाती है।

फैंटेसी और पारिवारिक ड्रामा के होते हुए भी बड़े सीन बेअसर साबित होते हैं, जिससे फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम रहती है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

'नई नवेली' देख क्या बोल रही जनता?

संगीत

संगीत और काॅन्सेप्ट काे बताया बढ़िया

दर्शक 'नई नवेली' के काॅन्सेप्ट और इसके संगीत को काफी पसंद कर रहे हैं। निर्देशक बालाजी मोहन की बनाई फैंटेसी दुनिया की भी तारीफ हो रही है। कुछ ने इसे पैसा वसूल बताया है।

हालांकि, लोगों का मानना है कि हॉरर, कॉमेडी और धार्मिक बैकड्रॉप का सही तालमेल न बैठने से फिल्म का मजा आधा रह जाता है। कुल मिलाकर, फिल्म का ढीला और असंतुलित स्क्रीनप्ले इसकी अलग-अलग कहानियों को पर्दे पर मजबूती से जोड़ने में नाकाम साबित होता है।

ट्विटर पोस्ट

कुछ ने फिल्म को बताया 'पैसा वसूल'

ADVERTISEMENT