Loading...
मेरठ में पति की हत्या कर सांप कांटने की कहानी बनाने वाली महिला को सजा-ए-मौत
मेरठ में पति की हत्या कर सांप कांटने की कहानी बनाने वाली महिला और उसके प्रेमी को सजा-ए-मौत

मेरठ में पति की हत्या कर सांप कांटने की कहानी बनाने वाली महिला को सजा-ए-मौत

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में मेरठ की एक कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। उसने एक महिला को प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-12 की कोर्ट ने 7 अक्टूबर को रविता और अमरदीप को हत्या और सबूत नष्ट करने का दोषी ठहराया है। दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने अमित कश्यप (मिक्की) की हत्या कर सांप काटने की कहानी रची थी।

घटना

क्या है मामला?

अमित कश्यप 12 अप्रैल, 2025 को अकबरपुर सदात गांव स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।

उनके परिवार को शुरू में सांप के काटने का संदेह हुआ, क्योंकि उनके शरीर के नीचे एक सांप फंसा हुआ मिला था।

पुलिस ने जांच की तो उनकी गर्दन पर लगी चोटों और शरीर पर खरोंच के निशानों ने संदेह पैदा कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी।

साजिश

कैसे रची थी दोनों ने साजिश?

पुलिस ने बताया कि दोनों ने हत्या की साजिश रची और अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या छिपाने के लिए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में रखा गया और उसके बिस्तर पर छोड़ दिया।

कोर्ट को बताया गया कि सांप विषैला नहीं था, उसका विष खत्म किया जा चुका था। पुलिस ने 500 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया और बताया कि दोनों ने अमित की मौत के बाद 4 दिन 70 बार से अधिक बात की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

एक दिन पहले मुस्कान और साहिल को मिली है सजा

एक दिन पहले मेरठ जिला कोर्ट ने नीले ड्रम वाले चर्चित मामले में सजा सुनाई है। उसमें लंदन से लौटे सौरभ की हत्या कर उसका शव नीले ड्रम में सीमेंट से जमाने के लिए उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत दी गई थी।

ADVERTISEMENT