शर्मिला मांद्रे ने ढूंढ लिया अपना 'महाराजा', इस निर्माता से करने जा रहीं सगाई
तमिल फिल्म 'महाराजा' के निर्माता सुधन सुंदराम और कन्नड़ अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे की सगाई अगले हफ्ते बेंगलुरु में होने जा रही है।
यह कार्यक्रम पूरी तरह निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे।
शर्मिला ने बताया, 'हम काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और अब अगला कदम उठाने के लिए तैयार हैं।' शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
कौन हैं शर्मिला और सुधन?
कन्नड़ सिनेमा में शर्मिला ने 'नवाग्रह' जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई है। उनकी 2025 में 'द डेविल' नाम की एक बड़ी एक्शन ड्रामा फिल्म भी आने वाली है।
उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। सुधन 'पैशन स्टूडियोज' के मालिक हैं।
उन्होंने 'सीताकथी' (2018), 'पार्किंग' (2023) और 'महाराजा' (2024) जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। इन दोनों की शादी से भारतीय सिनेमा के 2 बड़े नाम एक साथ जुड़ रहे हैं।