NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '3 इडियट्स': ...जब राजकुमार हिरानी की आंखों में आ गए आंसू, शरमन जोशी ने सुनाया किस्सा
    अगली खबर
    '3 इडियट्स': ...जब राजकुमार हिरानी की आंखों में आ गए आंसू, शरमन जोशी ने सुनाया किस्सा
    शरमन जोशी ने सुनाया '3 इडियट्स' का किस्सा

    '3 इडियट्स': ...जब राजकुमार हिरानी की आंखों में आ गए आंसू, शरमन जोशी ने सुनाया किस्सा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 15, 2023
    10:57 pm

    क्या है खबर?

    राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह इस साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है।

    हिरानी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'PK', 'संजू' जैसी फिल्मों के लिए पसंद किए जाते हैं। उनकी फिल्म '3 इडियट्स' युवाओं की पसंदीदा फिल्मों में शुमार है।

    अब एक बातचीत में फिल्म अभिनेता शरमन जोशी ने फिल्म की शूटिंग के किस्से साझा किए हैं। उन्होंने एक दृश्य के बारे में बताया, जिसे खत्म करके हिरानी की आंखों में आंसू आ गए थे।

    खबर

    इस दृश्य के लिए दबाव में आ गए थे जोशी

    स्पोटिफाई पॉडकास्ट 'कोणार्क का शो' में जोशी ने '3 इडियट्स' की शूटिंग के दिलचस्प किस्से बताए।

    फिल्म में राजू (जोशी) का इंटरव्यू का दृश्य यादगार है। आज भी सोशल मीडिया पर इस दृश्य की चर्चा होती है।

    जोशी ने बातचीत में बताया कि यह बेहद प्यारा दृश्य था। फिल्म के साथी कलाकार अक्सर इसकी चर्चा करते थे। आमिर खान और करीना कपूर उनसे इस दृश्य की तैयारी के बारे में पूछते थे। जोशी इससे दबाव में आ गए थे।

    सीख

    जोशी ने खुद को सिखाई यह बात

    जोशी ने आगे कहा, "राजू सर भी इसे लेकर तनाव में थे। मैंने अपने पर बहुत तनाव ले लिया था। आखिर में जब इसकी शूटिंग शुरू होनी थी, तब मैंने खुद से कहा कि हम सभी शुरू से जानते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण दृश्य है। अब इसके बारे में ज्यादा सोच के नुकसान ही होगा। इसके बाद मुझे हिम्मत मिली और मैंने उसके बारे में सोचना बंद कर दिया।"

    भावुक

    एक टेक में पूरा हुआ दृश्य

    जोशी ने बताया कि उन्होंने यह दृश्य सीधा शूटिंग के दिन एक बार सुबह पढ़ा था।

    उन्होंने कहा, "हम सेट पर गए और एक टेक में लगभग पूरा दृश्य शूट किया। इसके बाद राजू सर जिस खुशी के साथ सामने आए, वह बेहद भावुक था। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। मुझे एहसास था कि ठीक हुआ है, लेकिन राजू सर को इतना पसंद आया, यह ज्यादा खुशी की बात थी।"

    फरहान 

    'फरहान' के किरदार का भी मिला था प्रस्ताव

    जोशी ने खुलासा किया कि हिरानी ने उन्हें फरहान के किरदार का भी प्रस्ताव दिया था।

    'फरहान' के लिए कोई कलाकार तय नहीं हो पा रहा था। ऐसे में हिरानी ने उनसे पूछा कि क्या वह राजू की बजाय फरहान का किरदार कर लेंगे।

    जोशी को फरहान और उसके पिता के बीच का संवाद काफी पसंद था। ऐसे में उन्होंने झट से इसके लिए हां कर दी।

    हालांकि, बाद में इस किरदार के लिए आर माधवन को लिया गया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    '3 इडियट्स' 2009 में आई थी। यह फिल्म रट्टामार शिक्षा व्यवस्था के दौर में मानसिक समझ को विकसित करने के महत्व को समझाती है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजकुमार हिरानी
    शरमन जोशी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग

    राजकुमार हिरानी

    क्या आप जानते हैं? शाहरुख खान ठुकरा चुके हैं इन बड़ी फिल्मों के ऑफर शाहरुख खान
    अरशद वारसी ने बताया नहीं बन पाएगी 'मुन्नाभाई 3', बोले- मेकर्स को जाकर धमकाइए बॉलीवुड समाचार
    आमिर की फिल्म 'पीके' का बनेगा सीक्वल, मुख्य भूमिका में हो सकते हैं रणबीर कपूर मुंबई
    राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आ सकती हैं तापसी पन्नू मुंबई

    शरमन जोशी

    श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज श्रिया सरन
    श्रिया सरन की 'म्यूजिक स्कूल' का पहला गाना 'पढ़ते जाओ बच्चा' जारी, नया पोस्टर भी आया आगामी फिल्में
    श्रिया सरन की 'म्यूजिक स्कूल' का ट्रेलर रिलीज, नया पोस्टर भी आया सामने श्रिया सरन
    श्रिया सरन की 'म्यूजिक स्कूल' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध श्रिया सरन

    बॉलीवुड समाचार

    फैशन डिजाइनर रोहित बल के स्वास्थ्य में सुधार, हटाया गया वेंटिलेटर सपोर्ट मनोरंजन
    'कड़क सिंह' रिव्यू: पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी ने जमाया रंग, अंत तक बांधे रखेगा सस्पेंस पंकज त्रिपाठी
    धर्मेंद्र ने प्रशंसकों के साथ मनाया अपना 88वां जन्मदिन, वायरल हो रहा वीडियो  धर्मेंद्र
    'जोरम': दसरू के किरदार में खूब जचे मनोज बाजपेयी, जानिए फिल्म देख क्या कहते हैं प्रशंसक मनोज बाजपेयी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025