
'शार्क टैंक इंडिया' के पांचवें सीजन का ऐलान, पहला प्रोमो आया सामने
क्या है खबर?
बिजनेस रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अब तक इस शो के 4 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यारा मिला। पिछले काफी समय से दर्शक 'शार्क टैंक इंडिया' के पांचवें सीजन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने वाली है। दरअसल, 'शार्क टैंक इंडिया 5' का ऐलान हो गया है। एक बार फिर अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, पियूष बंसल, अमन गुप्ता नए-नए बिजनेस में निवेश करते नजर आएंगे।
प्रोमो
सोनी लिव पर होगा प्रसारण
'शार्क टैंक इंडिया 5' का प्रीमियर जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर होने वाला है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। शो का पहला प्रोमो सामने आ गया है। 'शार्क टैंक इंडिया 5' के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बता दें, 'शार्क टैंक इंडिया' का पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ, वहीं इसका दूसरा सीजन 2023 में और तीसरा सीजन 2024 में आया था। इस शो का चौथा सीजन अक्टूबर, 2024 में रिलीज हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Stay loyal — keep turning your millionaire bosses into billionaires.
— Sony LIV (@SonyLIV) June 25, 2025
Shark Tank India Season 5 registrations are now open but don’t register. #SharkTankIndia #SharkTankIndiaSeason5 pic.twitter.com/i0U6UuQh1Q