शरद कपूर ने फैंस को दिया वापसी का भरोसा, जनवरी से शुरू करेंगे फिल्मों की शूटिंग
क्या है खबर?
'जोश' फिल्म के अभिनेता शरद कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से भावुक अपील करते हुए काम और आर्थिक मदद मांगी थी। अभिनेता स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी यह अपील तब चर्चा में आई, जब खराब सेहत के चलते उनके 4 पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने की खबर सामने आई। इस बीच, शरद ने एक नया वीडियो संदेश साझा कर प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
खुश
शरद का वीडियो देख फैंस हुए खुश
शरद ने वीडियो में कहा, "तो मैं अपने प्रशंसकों को बोलूंगा कि आप लोगों का बहुत शुक्रिया। आप लोगों को भगवान हमेशा खुश रखें। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बस इतना प्यार बनाए रखिएगा। मैं कभी आप लोगों को निराश नहीं करूंगा। जनवरी में, मैं एक रॉकस्टार की तरह काम करना शुरू करूंगा और मैं वैसा ही बनूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
शरद के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
WHY IS SHARAD KAPOOR IN THE NEWS ?
— CrikShots (@CrikShots) November 16, 2026
> Sharad recently opened up about his health issues and financial struggles.
> He appealed to the film industry for work, not financial help.
> He expressed his desire to return to acting.
> Today, Sonu Sood visited him and extended his…
मुलाकत
सोनू ने की थी शरद से मुलाकात
शरद का यह नया वीडियो, 16 नवंबर को मुंबई में अभिनेता सोनू सूद के साथ उनकी मुलाकात के बाद सामने आया है।
इस मुलाकात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें दोनों अभिनेता एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते और बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि सोनू ने शरद को कोई आर्थिक मदद दी या अपनी किसी आने वाली फिल्म में कोई भूमिका देने का प्रस्ताव रखा है।