Loading...
शरद कपूर की सेहत पर आया नया अपडेट, इलाज के साथ डॉक्टरों ने लगाई ये पाबंदी
शरद कपूर का शुरू हुआ इलाज

शरद कपूर की सेहत पर आया नया अपडेट, इलाज के साथ डॉक्टरों ने लगाई ये पाबंदी

Nov 20, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 2 साल पहले पैर में चोट लगने के बाद से वह डिप्रेशन और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और सोनू सूद समेत कई सितारों ने उनकी मदद की पेशकश की। अब उनका इलाज शुरू हो गया है। शरद की दोस्त और प्रवक्ता हेमा के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते तक फोन से दूर और अकेले रहने की सलाह दी है।

सलाह

डॉक्टर ने दी थी शरद को यह सलाह

हेमा ने कहा, "शरद के सभी ब्लड टेस्ट शुरू हो गए हैं, कल या परसों तक उनकी रिपोर्ट आ जाएंगी। इसके आधार पर डॉक्टर आगे का जरूरी इलाज तय करेंगे। उनका इलाज शुरू हो चुका है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सख्त सलाह दी है।"

हेमा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में मीडिया का ध्यान और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों तथा प्रशंसकों के संदेशों की वजह से उन पर काफी दबाव आ गया था।

खुलासा

शरद को फोन से दूर रहने को कहा गया 

हेमा ने आगे बताया कि शरद पिछले लगभग 2 सालों से लोगों से मिलने-जुलने से दूर रहे हैं, इसलिए उन्हें इतने ज्यादा ध्यान की आदत नहीं है।

हेमा ने यह भी बताया कि शरद का फोन अभी बंद है और उनके (हेमा के) पास है। इलाज और स्वास्थ्य लाभ के हिस्से के तौर पर, अभिनेता को कम से कम एक हफ्ते तक फोन न लेने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENT

संपर्क

सोनू निगम ने किया था शरद से संपर्क

हेमा कहती हैं, "अच्छी खबर यह है कि वह अच्छे से खा-पी रहे हैं और खुश हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में गायक सोनू निगम ने उनसे संपर्क किया और उनका हौसला बढ़ाया।

हेमा ने बताया कि हर समय फोन पर लगे रहने से उनकी मानसिक सेहत पर और बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें कॉल और लोगों से बातचीत से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENT

वादा

हेमा ने फैंस से किया ये वादा

हेमा ने आगे प्रशंसकों को शरद की सेहत के बारे में अपडेट देते रहने का भी वादा किया। उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है और उनकी इस हालत के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

हालांकि, अभिनेता ने पहले बताया था कि वह 2 साल से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना काफी कम कर दिया था।

बताया जा रहा है कि इसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी और अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENT