NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 28 साल बाद वापसी कर रहीं शांति प्रिया, किरदार के लिए बढ़ाया वजन
    अगली खबर
    28 साल बाद वापसी कर रहीं शांति प्रिया, किरदार के लिए बढ़ाया वजन
    जल्द पर्दे पर दिखेंगी शांति प्रिया

    28 साल बाद वापसी कर रहीं शांति प्रिया, किरदार के लिए बढ़ाया वजन

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 14, 2023
    03:41 pm

    क्या है खबर?

    90 के दशक में कुछ हिट फिल्में करने के बाद लोकप्रिय अभिनेत्री शांति प्रिया बॉलीवुड से गायब हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया। वह डांस के क्षेत्र में सक्रिय रहीं और कई कार्यक्रमों में नजर आती रहीं।

    अब करीब 28 साल के ब्रेक के बाद वह फिल्मों में वापसी कर रही हैं। 53 वर्षीय अभिनेत्री सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

    इस बारे में एक इंटरव्यू में शांति ने बात की।

    फिल्म

    चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

    सरोजिनी नायडू की बायोपिक 'सरोजिनी' में शांति प्रिया उनका किरदार निभाएंगी।

    युवा सरोजिनी के किरदार में सोनल मॉन्टीरियो नजर आएंगी, जबकि वृद्ध सरोजिनी का किरदार शांति प्रिया निभाएंगी।

    फिल्म में हितेन तेजवानी सरोजिनी के पति गोविंद और जरीना वहाब उनकी मां के किरदार में नजर आएंगी।

    'सरोजिनी' का निर्देशन विनय चंद्र कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होगी।

    बयान

    मैंने बड़े पर्दे को बहुत मिस किया- शांति

    दैनिक जागरण से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, "मैं खुश हूं कि यह फिल्म चार भाषाओं में बन रही है। इससे सरोजिनी नायडू की कहानी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी। इस बायोपिक में काम करके मुझे फिल्म जगत में काम करने के नए तरीकों के बारे में पता चला। इस किरदार के लिए मुझे 10-12 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। जब काम चुनौतीपूर्ण होता है तो ऊर्जा अपने आप आ जाती है। मैंने बड़े पर्दे को बहुत मिस किया।"

    इंस्टा पोस्ट

    पिछले साल की थी घोषणा

    पिछले साल मार्च में शांति प्रिया ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की घोषणा की थी।

    उन्होंने लिखा था, 'मुझे इतनी सशक्त और महत्वाकांक्षी महिला का किरदार निभाने का मौका मिला है, इससे मैं बेहद खुश हूं। मेरे पास इसे जताने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इस किरदार के साथ न्याय करने का हर मुमकिन प्रयास करूंगी। मैं आप सबको यह दिखाना का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि ऐसे महत्वपूर्ण किरदारों के साथ मैं क्या कर सकती हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    मार्च में की थी घोषणा

    Instagram post

    A post shared by shanthipriya333 on February 14, 2023 at 1:08 pm IST

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस फिल्म में सरोजिनी का किरदार पहले 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया निभाने वाली थीं। बाद में फिल्म को हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में बनाने का फैसला किया गया जिसके बाद फिल्म में शांति ने दीपिका को रिप्लेस किया।

    परिचय

    अक्षय कुमार की इस फिल्म से लोकप्रिय हुई थीं शांति

    शांति प्रिया ने 1991 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'मेरे सजना साथ निभाना', 'फूल और अंगार' और 'मेहरबान' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी पिछली फिल्म 'इक्के पे इक्का' 1994 में आई थी।

    1999 में उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ रे से शादी की थी। 2004 में सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तब शांति 35 वर्ष की थीं।

    शांति और सिद्धार्थ के दो बच्चे भी हैं।

    सरोजिनी नायडू

    भारतीय इतिहास की प्रतिष्ठित महिलाओं में शुमार है सरोजिनी

    1879 में हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी ने एक कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और भारत की पहली महिला गर्वनर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

    वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भी थीं।

    उनका नाम उन महिलाओं में शुमार किया जाता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में कड़ा संघर्ष किया था। वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल थीं। केवल 12 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अखबारों में कविताएं और लेख लिखने शुरू कर दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    बॉलीवुड समाचार

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  राज कपूर

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    अभिनेत्री ममता मोहनदास ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं, खूद दी जानकारी मलयालम सिनेमा
    डीनो मोरिया अपने तेलुगू डेब्यू के लिए तैयार, फिल्म 'एजेंट' से फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में बनेंगे निर्दयी पुलिस अफसर! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग प्रभास

    आगामी फिल्में

    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    दीपिका-प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' दो भागों में होगी रिलीज, 'बाहुबली' की तर्ज पर बन रही फिल्म दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025