Loading...
शनाया कपूर के दोस्तों से मिलते ही संजय करते हैं ये सवाल, बेटी ने खोले राज
शनाया कपूर ने संजय की इस आदत का किया खुलासा

शनाया कपूर के दोस्तों से मिलते ही संजय करते हैं ये सवाल, बेटी ने खोले राज

Nov 19, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण 9' के हालिया एपिसोड में शनाया कपूर, अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला के साथ बतौर मेहमान शामिल हुईं। शो के मशहूर 'रैपिड-फायर राउंड' के दौरान करण जौहर ने शनाया से एक दिलचस्प सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि जब शनाया अपने पिता से किसी लड़के को मिलवाती हैं, तो उनके पिता उस लड़के से किस बारे में बात करते हैं। इस पर शनाया ने बेहद मजेदार जवाब दिया।

बात

शनाया ने खोले पिता संजय के राज

करण ने शनाया से पूछा, "आपके पिता संजय कपूर, ने किसी लड़के से सबसे अजीब बात क्या कही है, जिससे आपने उन्हें मिलवाया था?"

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, मैंने उन्हें बहुत ज्यादा लड़कों से नहीं मिलवाया है, लेकिन जब भी मिलवाया है, तो उनकी एक आदत है, वह 'बर्फ' के बारे में बात करने लगते हैं। जैसे कि यह उनका सबसे पसंदीदा टॉपिक हो।"

समर्थन

अनन्या ने ऐसे किया संजय का समर्थन 

शनाया आगे कहती हैं, "जैसे कि बाहर की बर्फ, घर की बर्फ, या ड्रिंक में कौन सा आइस क्यूब इस्तेमाल करना चाहिए। वह बर्फ पर एक लंबा-चौड़ा लेक्चर ही दे देते हैं।"

शनाया की यह बातें सुनकर अनन्या ने कहा, "शायद वह झिझक दूर करने की कोशिश कर रहे हैं," तो करण ने मजाक में उन्हें चुप कराते हुए कहा, "आपका रैपिड फायर खत्म हो गया है, सिर्फ शनाया बोल सकती हैं।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

अनन्या ने की शनाया के काम की तारीफ

शो में, करण ने शनाया के शो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' की झलक भी दिखाई।

जिस समय यह एपिसोड शूट किया गया था, तब तक यह शो रिलीज नहीं हुआ था। इस पहली झलक को देखकर दोनों अनन्या ने शनाया के काम की तारीफ की।

शनाया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' के जरिए OTT की दुनिया में कदम रखा है। 13 नवंबर को रिलीज हुई इस सीरीज का निर्देशन रीमा माया ने किया है।

ADVERTISEMENT