Page Loader
शमिता शेट्टी की फिल्म 'द टेंनेंट' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'द टेंनेंट' का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टा/@shamitashetty_official)

शमिता शेट्टी की फिल्म 'द टेंनेंट' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Jan 18, 2023
05:08 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'द टेंनेंट' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इस फिल्म में शमिता के साथ स्वानंद किरकिरे, शीबा चड्ढा और अतुल श्रीवास्तव जैसे कलाकार हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पुरुषवादी समाज को महिलाओं का आत्मनिर्भर होना खटकता है। 'द टेंनेंट' आने वाली 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शमिता

'बिग बॉस OTT' में नजर आई थीं शमिता

शमिता के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा पहचान नहीं मिली। बॉलीवुड के अलावा शमिता रियलिटी शो 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पिछली बार 'बिग बॉस OTT' में देखा जा गया था। वे विजेता नहीं बनीं थीं।