शालिनी पांडे के साथ AI का घिनौना खेल, अभिनेत्री भड़ते हुए बोलीं- 'शेयर नहीं रिपोर्ट करो'
मनोरंजन
ऑनलाइन AI-जनित डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद अभिनेत्री शालिनी पांडे ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। इस वीडियो में उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है।
उन्होंने इस क्लिप को 'पूरी तरह से मनगढ़ंत' और 'गंभीर रूप से परेशान करने वाला' बताया है। शालिनी ने सभी से अपील की है कि इसे शेयर करने या इस पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।
शालिनी ने डीपफेक के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करने की मांग की
शालिनी का नाम भी अब रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट जैसी उन अभिनेत्रियों में जुड़ गया है, जिन्हें डीपफेक का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों को, खासकर महिलाओं को निशाना बनाना, अब सामान्य बात नहीं होनी चाहिए। ऐसे कंटेंट को फैलने से रोकने के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।