NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के अनोखे विलेन हैं शक्ति कपूर, जो डराने से ज्यादा हंसाने में माहिर
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के अनोखे विलेन हैं शक्ति कपूर, जो डराने से ज्यादा हंसाने में माहिर
    बॉलीवुड के अनोखे विलेन हैं शक्ति कपूर

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के अनोखे विलेन हैं शक्ति कपूर, जो डराने से ज्यादा हंसाने में माहिर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 03, 2023
    11:32 am

    क्या है खबर?

    शक्ति कपूर बॉलीवुड के इकलौते ऐसे विलेन हैं, जो डराने से ज्यादा हंसाने के लिए जाने जाते हैं। उनके कई किरदार, उन किरदारों में उनका अंदाज और उनके मजेदार लोकप्रिय संवाद दर्शकों के मन में हमेशा ताजा रहते हैं।

    80 और 90 के दशक में अपना जादू चलाने वाले शक्ति 3 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं बॉलीवुड के पसंदीदा विलेन के कुछ मजेदार किरदारों पर।

    #1

    कचरा सेठ - हंगामा 

    निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शक्ति के 'कचरा सेठ' के किरदार ने लोगों को खूब हंसाया था।

    कचरा सेठ को लोकप्रिय संवाद, 'तू नहीं जानता कचरा सेठ कितना कमीना है' ने और भी यादगार बना दिया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, परेश रावल, रिमी सेन, राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने खूब हंगामा किया था।

    फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #2 

    रंगीला - जुड़वा 

    सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'जुड़वा' को आज भी प्रशंसक पसंद करते हैं। 1997 की इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे।

    फिल्म में शक्ति ने रंगीला का किरदार निभाया था। फिल्म में रंगीला सलमान के किरदार के साथ मिलकर जेल में डकैती की योजना बनाता है।

    डेविड धवन की इस फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया था।

    फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    बटुक नाथ - चालबाज 

    "मैं नन्हा सा प्यारा सा बच्चा हूं" बोलते हुए शक्ति कपूर को भला कौन भूल सकता है।

    उनका यह यादगार अंदाज 1989 की फिल्म 'चालबाज' का हिस्सा है। इस फिल्म में श्रीदेवी डबल रोल में नजर आई थीं। फिल्म में सनी देओल और अनुपम खेर भी शामिल थे।

    शक्ति का यह अंदाज मिमिक्री कलाकारों के बीच खूब लोकप्रिय है।

    1989 में आई यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #4 

    क्राइम मास्टर गोगो - अंदाज अपना अपना 

    क्राइम मास्टर गोगो शक्ति के सबसे पसंदीदा किरदारों में शुमार है। 1994 की इस फिल्म और उनके किरदार को आज भी पसंद किया जाता है।

    क्राइम मास्टर गोगो का संवाद, 'आखें निकालकर गोटियां खेलूंगा' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन नजर आई थीं।

    रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #5

    नंदू - राजा बाबू 

    डेविड धवन की फिल्म 'राजा बाबू' में गोविंदा और शक्ति कपूर की जोड़ी को खूब वाहवाही मिली थी। फिल्म में उन्होंने राजा बाबू (गोविंदा) के दोस्त नंदू का किरदार निभाया था।

    नंदू का लोकप्रिय संवाद, 'नंदू सबका बंधू' ने इस किरदार को अलग पहचान दिलाई थी।

    इसमें गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर, अरुणा ईरानी, कादर खान और प्रेम चोपड़ा ने भी दर्शकों का मनोरंज किया था। डिज्नी+ हॉटस्टार पर आप इस फिल्म का लुत्फ ले सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुकी हैं। उनके बेटे सिद्धांत कपूर भी 'शूटआउट एट वडाला', 'हसीना पार्कर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    शक्ति कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल ने IPL करियर में पूरे किए अपने 150 विकेट, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी की फिल्में, जिनमें अभिनेत्री ने अपने हुनर को किया साबित कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: मुमताज की ये बेहतरीन फिल्में जीत लेंगी दिल, जानिए कहां देखें मुमताज
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी के पास हैं एक से बढ़कर एक चमचमाती गाड़ियां, जानिए कुल संपत्ति कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: तापसी इन फिल्मों से जमाएंगी धाक, कतार में एक पैन इंडिया फिल्म भी शामिल तापसी पन्नू

    शक्ति कपूर

    क्या बॉयफ्रेंड रोशन से शादी कर रही हैं श्रद्धा? पिता शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब अक्षय कुमार
    श्रद्धा कपूर को काम शुरु करने की इजाजत नहीं देंगे पापा शक्ति कपूर, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज मुंबई
    क्राइम मास्टर गोगो बन पर्दे पर वापसी कर सकते हैं शक्ति कपूर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहिद ने की बदलाव की मांग, निर्देशक ने रोकी फिल्म और कार्तिक संग शुरू किया काम? शाहिद कपूर
    'OMG 2' बनी 'A' सर्टिफिकेट वाली चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म, कौन-सी हैं बाकी 3 फिल्में? ओह माय गॉड 2
    जन्मदिन विशेष: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड में इन फिल्मों से कमाया नाम नागार्जुन अक्किनेनी
    कृति खरबंदा और सनी सिंह की फिल्म 'रिस्की रोमियो' का ऐलान, पहली बार बनी जोड़ी सनी सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025