शकीरा का भारत दौरा हुआ स्थगित, मध्य पूर्व अशांति बनी वजह
मनोरंजन
शकीरा के भारत में वापसी के बड़े शो फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। इसकी वजह मध्य पूर्व में चल रही अशांति है।
'फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सीरीज' के तहत शकीरा को इस अप्रैल मुंबई और दिल्ली आना था, लेकिन आयोजकों ने प्रशंसकों, शकीरा और उनकी टीम की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इन शो पर फिलहाल रोक लगा दी है।
पैसे वापस करने की प्रक्रिया हुई शुरू
आयोजकों ने साफ किया है कि टिकट के पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिकट खरीदने वालों को इस बारे में कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
आयोजकों को उम्मीद है कि इन शो की 2026 के आखिर तक नई तारीख तय किए जा सकेंगे।
शकीरा ने हाल ही में फिफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में अपने गाने 'दाई दाई' से खूब धूम मचाई, जिसने प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अब उनके भारत में आने का इंतजार लोग और बेसब्री से कर रहे हें।