Loading...
रिंकू सिंह की शादी में शामिल हो सकते हैं शाहरुख खान, 'KKR' से है खास रिश्ता
रिंकू सिंह की शादी में शामिल होंगे शाहरुख खान

रिंकू सिंह की शादी में शामिल हो सकते हैं शाहरुख खान, 'KKR' से है खास रिश्ता

Nov 29, 2026
08:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर, 2026 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हो सकते हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इस शादी के खास मेहमानों में शामिल हैं। दरअसल, रिंकू के लिए शाहरुख काफी मायने रखते हैं, क्योंकि वो उनकी IPL टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) का हिस्सा हैं।

शादी

कितने महमान होंगे रिंकू की शादी में शामिल?

रिंकू और प्रिया लखनऊ के होटल रामाडा में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समारोह में राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के करीब 2,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख समेत कई बड़ी हस्तियों को शादी का न्योता भेजे जाने की संभावना है।

करियर

शाहरुख की टीम से कब जुड़े रिंकू?

साल 2018 में KKR से जुड़ने के बाद रिंकू टीम के लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। IPL में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीता, बल्कि फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख के भी करीब आ गए।

शाहरुख को रिंकू और प्रिया की सगाई में भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, वो इसमें शामिल नहीं हो सके। बता दें कि उनकी 8 जून, 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम होटल' में सगाई की थी।

ADVERTISEMENT

फिल्म

फिल्म 'किंग' लेकर आ रहे शाहरुख

दूसरी ओर शाहरुख के काम की बात करें तो वह फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जो 24 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

इसमें शाहरुख के साथ-साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।

इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने निर्मित किया है।

ADVERTISEMENT