Loading...
शाहरुख खान का कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम, कहा- पूरे देश को आप पर गर्व है
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर जताया गर्व

शाहरुख खान का कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम, कहा- पूरे देश को आप पर गर्व है

Oct 03, 2026
07:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहरुख खान ने फ्लायदुबई हादसे के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह न करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी को सलाम करते हुए उन्हें असली हीरो बताया, साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

सराहना

आपने साबित किया असली कैप्टन क्या होता है- शाहरुख

शाहरुख ने नोट में लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप चट्टान की तरह खड़े रहे। मुश्किल परिस्थिति का सामना करना और दूसरों की सलामती के लिए अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता, लेकिन आपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए वही किया और साबित किया कि एक असली कैप्टन क्या होता है।'

शाहरुख ने मच्छार के इस कदम को "साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल" बताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कामना

कैप्टन स्मित मच्छार के लिए शाहरुख ने की दुआ

शाहरुख ने अंत में लिखा, 'आपके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं। पूरे देश को आप पर गर्व है।'

दरअसल, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लायदुबई फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया।

गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मछार ने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे हमलावर को पकड़ा जा सका। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शाहरुख का पोस्ट

ADVERTISEMENT

सलामीे

इन सितारों ने भी किया जज्बे को सलाम

फ्लायदुबई घटना के बाद भारतीय सिनेमा की कई दिग्गज हस्तियों ने कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस की खुलकर सराहना की है।

शाहरुख के अलावा सलमान खान, संजय दत्त, रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, रवीना टंडन, रवि किशन और कंगना रनौत जैसे कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर पायलट की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम किया।

सितारों का कहना है कि गंभीर परिस्थिति में कैप्टन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना वाकई प्रेरणादायक है।

बातचीत

प्रधानमंत्री ने की थी कैप्टन से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लायदुबई हादसे के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मछार की जमकर सराहना की है।

मोदी से बातचीत में कैप्टन ने बताया था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वो हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मुकाबला करते रहे और यात्रियों की जान बचाई।

प्रधानमंत्री ने उनके परिवार से भी बात की और UAE में इलाज के दौरान भारतीय दूतावास की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENT