Page Loader
शाहरुख ने की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की तारीफ, बोले- यह खुशी का पल है 
शाहरुख ने की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की तारीफ

शाहरुख ने की सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की तारीफ, बोले- यह खुशी का पल है 

Apr 17, 2023
03:02 pm

क्या है खबर?

रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना डेब्यू किया है। अर्जुन के डेब्यू करने पर पूर्व क्रिकेटर सचिन को उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं, वहीं अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान ने भी अर्जुन की तारीफ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है। शाहरुख ने अर्जुन के IPL डेब्यू पर दिल खोलकर तारीफ की।

पोस्ट

शाहरुख ने कही ये बात 

शाहरुख ने लिखा, 'IPL कितना भी प्रतिस्पर्धी क्यों न हो...लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन को मैदान में उतरते देखते हैं तो यह बहुत खुशी और आनंद की बात होती है। अर्जुन को शुभकामनाएं और सचिन, क्या गर्व का पल है..बहुत खूब।' गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ अपने घरेलू मैच के लिए प्लेइंग 11 में अर्जुन को शामिल किया था। अर्जुन ने मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की और 17 रन खर्च किए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट