शाहरुख खान की 'किंग' ने किया कमाल, रिलीज से पहले ही कर डाली 665 करोड़ की धुआंधार कमाई
शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म 'किंग' ने 24 दिसंबर को रिलीज होने से पहले ही प्री-रिलीज डील्स से 665 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
सिर्फ विदेशों के राइट्स से ही 175 करोड़ रुपये आए हैं, जो दिखाता है कि शाहरुख का दुनिया भर में क्रेज आज भी कितना ज्यादा है।
फिल्म को बनाने में करीब 500 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। ऐसे में सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या 'किंग' बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बना पाएगी।
इतने करोड़ में बिके 'किंग' के राइट्स
फिल्म के भारत में थिएटर राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिके हैं, वहीं नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं (हालांकि, यह डील फिल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी)।
इसमें सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स की कमाई को भी जोड़ दें, तो साफ पता चलता है कि इस फिल्म से कितनी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे भी हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।