NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान ने हासिल किए हैं ये सर्वोच्च सम्मान, सोने के सिक्के पर भी नाम
    अगली खबर
    शाहरुख खान ने हासिल किए हैं ये सर्वोच्च सम्मान, सोने के सिक्के पर भी नाम
    शाहरुख खान के नाम अंतरराष्ट्रीय सम्मान

    शाहरुख खान ने हासिल किए हैं ये सर्वोच्च सम्मान, सोने के सिक्के पर भी नाम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 02, 2023
    09:17 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी।

    करीब 3 दशक लंबे करियर में शाहरुख ने न सिर्फ पर्दे पर अपनी जगह बनाई बल्कि अपने व्यक्तित्व से अपना विशाल प्रशंसकवर्ग तैयार किया। ये प्रशंसक जोर-शोर से 2 नवंबर को उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

    न सिर्फ प्रशंसकों का प्यार, बल्कि शाहरुख कई प्रतिष्ठित सम्मान भी पा चुके हैं। आइए, नजर डालते हैं शाहरुख को मिले सम्मान पर।

    #1

    पद्मश्री

    2005 में भारत सरकार ने शाहरुख को पद्मश्री से नवाजा था।

    इससे पहले 1997 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ भारतीय नागरिक का सम्मान दिया गया था। 2002 में मनोरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शाहरुख को राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    2002 में आई उनकी फिल्म 'देवदास' ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया था। यह फिल्म उस साल कान्स फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित की गई थी।

    #2

    5 मानद उपाधि

    दुनियाभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय शाहरुख को मानद उपाधी दे चुके हैं।

    2019 में उन्हें ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ और ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने मानद उपाधी दी थी।

    2016 में मौलाना आजाद राष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद उपाधी से नवाजा था।

    2015 में उन्हें स्कॉटलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से यह उपाधी मिली थी। उन्हें पहली मानद उपाधी 2009 में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बेडफोर्डशायर ने दी थी।

    #3

    ग्रेविन म्यूजियम में स्वर्ण मुद्रा

    अक्सर किसी हस्ती के बारे में कहा जाता है कि उनका नाम इतिहास में स्वर्णाक्षरों लिखा गया है। शाहरुख का नाम असल में सोने के अक्षरों में अंकित है।

    पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख के नाम का सोने का सिक्का जारी किया था। इस म्यूजियम में शाहरुख का मोम का पुतला भी बनाया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले शाहरुख पहले भारतीय अभिनेता थे।

    उनके बाद रणवीर सिंह के पुतले ने भी इस म्यूजियम में जगह हासिल की।

    #4

    लिजन ऑफ फ्रांस 

    2014 में शाहरुख को 'लिजन ऑफ फ्रांस' से सम्मानित किया गया था। इसे फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस ने शाहरुख को यह सम्मान दिया था।

    शाहरुख इस सम्मान को पाने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता थे। शाहरुख से पहले अमिताभ बच्चन को 'लिजन ऑफ फ्रांस' से सम्मानित किया गया था।

    फ्रांस सरकार उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योगदान के लिए यह सम्मान देती है।

    #5

    क्रिस्टल अवॉर्ड

    2018 में स्विटजरलैंड में हुए वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में शाहरुख को क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजा गया था। शाहरुख को मानव सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया था।

    शाहरुख की संस्था 'मीर फाउंडेशन' एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास के लिए काम करती है। इस क्षेत्र में उनकी संस्था के योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला था।

    शाहरुख ने 2013 में इस संस्था की शुरुआत की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    शाहरुख खान

    'एनिमल': रणबीर ही नहीं, गैंगस्टर बन ये सितारे भी खूब जमे, OTT पर देखिए खूंखार अवतार रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी  जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'फुकरे 3' के आगे पस्त हुई 'द वैक्सीन वॉर', 'जवान' का ऐसा रहा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म  जवान फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    आशा पारेख के ये सदाबहार गाने आज भी हैं मशहूर, सुनकर थिरकने को हो जाएंगे मजबूर आशा पारेख
    श्वेता तिवारी 3 दशक से टीवी पर कर रहीं राज, इन शो से हुईं मशहूर श्वेता तिवारी
    सोहा अली खान ने अपने छोटे सफर में इन फिल्मों से बनाई पहचान सोहा अली खान
    श्वेता तिवारी हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानिए उनका कार कलेक्शन  श्वेता तिवारी

    बॉलीवुड समाचार

    '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी ने नहीं किया मेकअप, चंबल की चिलचिलाती धूप से बदली सूरत विक्रांत मैसी
    इमरान को नहीं थी 'कट्टी बट्टी' के फ्लॉप होने की उम्मीद, कहा- टूट गया था दिल  इमरान खान
    बॉक्स ऑफिस: 'तेजस' के साथ फीकी रही कंगना की उड़ान, '12वीं फेल' का ऐसा रहा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    टाइगर श्रॉफ के साथ फिर बनेगी दिशा पाटनी की जोड़ी, एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ टाइगर श्रॉफ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025