NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बुर्ज खलीफा पर फिर नजर आए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
    अगली खबर
    बुर्ज खलीफा पर फिर नजर आए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
    बुर्ज खलीफा पर नजर आए शाहरुख

    बुर्ज खलीफा पर फिर नजर आए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 29, 2022
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर किसी भारतीय सितारे को दिखाई देना भारतीय प्रशंसकों को गर्व से भर देता है।

    बुर्ज खलीफा की स्क्रीन पर अकसर किसी खास संदेश को प्रसारित किया जाता है। इसपर दिखाए जाने वाले संदेश सुर्खियां बनते हैं।

    बुधवार को भारतीय प्रशंसक तब खुश हो गए जब स्क्रीन पर शाहरुख खान नजर आए।

    इसके बाद से ट्विटर पर शाहरुख के प्रशंसक बुर्ज खलीफा के इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    एक चिकित्सा कंपनी के विज्ञापन में दिखे शाहरुख

    बुधवार को बुर्ज खलीफा की स्क्रीन पर बॉलीवुड स्टार शाहरुख को फीचर किया गया। शाहरुख दुबई की एक हेल्थकेयर कंपनी के प्रचार के लिए इमारत पर नजर आए।

    इस मौके पर इस कंपनी के एक खास कैंपेन को लॉन्च किया गया। 'बुर्जील होल्डिंग्स' नाम की इस कंपनी के तहत दुबई और ओमान में 39 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र हैं।

    शाहरुख इस कंपनी के ब्रैंड ऐंबेसडर हैं। इसी कंपनी के एक विज्ञापन के तहत शाहरुख बुर्ज खलीफा पर नजर आए।

    बयान

    शाहरुख उन मूल्यों का चेहरा हैं जिन्हें हम मानते हैं- कंपनी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के चेयरमैन शमशीर वयलिल ने कहा, "हमें इस कैंपेन की शुरुआत सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ करने पर काफी गर्व है। शाहरुख उन मूल्यों का चेहरा हैं, जिन्हें हम मानते हैं। यह एक संकेत है कि बुर्जील होल्डिंग्स चिकित्सा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने का लक्ष्य रखता है।"

    विज्ञापन में शाहरुख ने कहा, "दूसरों की सेवा करना, किसी उद्देश्य के लिए समर्पित होना, खुद से पहले दूसरे की चिंता करना सबसे बड़ी उपलब्धि है।"

    ट्विटर पोस्ट

    बुर्ज खलीफा पर शाहरुख

    King @iamsrk on the world's tallest building Burj Khalifa, as brand ambassador for the Burjeel group.

    King ❤️🙏pic.twitter.com/HoSY3skPip

    — BRIJWA SRK FAN (@BrijwaSRKman) September 28, 2022

    जन्मदिन

    बुर्ज खलीफा पर शाहरुख को दी गई थी जन्मदिन की बधाई

    इससे पहले 2019 में 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा ने शाहरुख का नाम लिखा था।

    इस मौके पर शाहरुख के लिए बुर्ज खुलीफा पर खास तरह की लाइटिंग की गई थी और इस पर लाइटिंग के माध्यम से शाहरुख के लिए संदेश लिखा गया था। इस लाइट शो में नीचे लगे फाउंटेंस और लाइट से अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी गई।

    इस दौरान बाहर शाहरुख के प्रशंसकों की भीड़ देखने को मिली थी।

    ट्विटर पोस्ट

    बुर्ज खलीफा ने शाहरुख को यूं दी थी बधाई

    To my brother, the awesomely cool Mr. @Mohamed_Alabbar and @BurjKhalifa @emaardubai. Thanks for making me shine so bright. Your love and kindness is unsurpassable. Wow! This is really the Tallest I have ever been. Love u Dubai. It’s my birthday and I’m the guest! pic.twitter.com/8oFAQCqNbD

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2019

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसकी ऊंचाई करीब 829 मीटर है। इसका निर्माण 2004 में शुरू किया गया था और 2009 में यह इमारत बनकर तैयार हो गई थी। 2010 में इसका उद्घाटन किया गया था।

    आगामी फिल्में

    ये हैं शाहरुख की आने वाली फिल्में

    शाहरुख हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साइंटिस्ट मोहन भार्गव के किरदार में नजर आए थे। शाहरुख के इस कैमियो ने उनके प्रशंसकों को बेहद खुश कर दिया था। अब उन्हें शाहरुख की अपनी फिल्म का इंतजार है।

    बता दें अगले साल जनवरी में शाहरुख की फिल्म 'पठान' रिलीज होगी। इसके बाद जून में वह निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।

    इसके बाद दिसंबर में उनकी फिल्म 'डंकी' रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुबई
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दुबई

    नोएडा के इस रेस्टोरेंट में 160 फ़ीट की ऊंचाई पर लें खाने का मजा जर्मनी
    #BirthdaySpecial: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या, शादी में पहनी थी 75 लाख की साड़ी मुंबई
    शाहरुख के लिए सजा बुर्ज खलीफा, देखें सबसे ऊंची इमारत ने अभिनेता को कैसे किया विश करण जौहर
    IRCTC 50,000 रुपये में करा रहा है दुबई की सैर, जानें इस टूर पैकेज की ख़ासियत मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी जया बच्चन
    महिलाओं की मजबूत दोस्ती को दिखाती हैं ये पांच बॉलीवुड फिल्में करीना कपूर
    #NewsBytesExclusive: असफलता का बोझ अपने कंधे पर नहीं रखतीं बेबाक और बिंदास जया भट्टाचार्य कैंसर
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों के लिए शबाना आजमी को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार जन्मदिन विशेष

    शाहरुख खान

    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप
    कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर करण जौहर
    करोड़ों में बनी थीं बॉलीवुड की ये फिल्में, पर बॉक्स ऑफिस पर हो गया नुकसान अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025