NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान 1 साल में 1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्में देने वाले पहले अभिनेता बने
    अगली खबर
    शाहरुख खान 1 साल में 1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्में देने वाले पहले अभिनेता बने
    शाहरुख खान के नाम नया रिकॉर्ड (तस्वीर: इंस्टाग्राम/iamsrk)

    शाहरुख खान 1 साल में 1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्में देने वाले पहले अभिनेता बने

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 23, 2023
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान ने 2023 अपने नाम कर लिया है। दो सुपरहिट फिल्मों के साथ वह देशभर में छाए हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी लोकप्रियता का असर दिख रहा है।

    'पठान' और 'जवान' के साथ शाहरुख भारत के एकमात्र अभिनेता बन गए हैं, जिनकी फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 साल में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    इसके अलावा इसी साल उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होनी है।

    दोनों फिल्मों की कमाई 

    'पठान' और 'जवान' ने किया कमाल

    बिजनेस टुडे की खबर के अनुसार, 22 सितंबर तक दोनों फिल्मों के हिंदी संस्करण की कुल कमाई 1003 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें 524.53 करोड़ रुपये 'पठान' और 479 करोड़ रुपये 'जवान' के शामिल हैं।

    'जवान' ने भारत में पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसकी कमाई लगातार जारी है।

    दुनियाभर में यह फिल्म 937.61 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

    पठान की कमाई 

    'पठान' ने दुनियाभर में कमाए थे 1,000 करोड़ रुपये

    'पठान' इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म से शाहरुख ने करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। पर्दे पर उन्हें दोबारा देखने की दीवानगी का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया था।

    फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 543.05 करोड़ रुपये रही। दुनियाभर में फिल्म 1,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही थी।

    डंकी 

    'डंकी' से भी है सफलता दोहराने की उम्मीद

    'जवान' जल्द ही दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाने वाली फिल्म बनन सकती है।

    इसके बाद शाहरुख एकमात्र ऐसे अभिनेता बन जाएंगे, जिनकी फिल्मों ने एक साल में दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    इस साल के अंत में उनकी फिल्म 'डंकी' भी रिलीज होने वाली है। जानकारों को उम्मीद है कि राजकुमार हिरानी की यह फिल्म भी दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।

    रणनीति

    काम आ रही प्रचार की यह रणनीति?

    इस साल आईं शाहरुख की दोनों ही फिल्मों ने जमकर कमाई की है।

    शाहरुख की फिल्मों के प्रचार के लिए खास तरह की रणनीति अपना रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले शाहरुख किसी भी प्रचार कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं, ना ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। ऐसे में दर्शकों के पास उन्हें देखने का विकल्प सीधा सिनेमाघर ही है।

    शाहरुख सोशल मीडिया द्वारा प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'पठान' से पहले शाहरुख 2018 की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। ऐसे में दर्शकों को 'पठान' का बेसब्री से इंतजार था। इस बीच वह 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' में कैमियो करते नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    पोल

    आपको इनमें से कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आई?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    #NewsBytesExplainer: 3,500 VFX शॉट, 9 महीने; ऐसे तैयार हुआ था 'पठान' का VFX #NewsBytesExplainer: 3,500 VFX शॉट, 9 महीने; ऐसे तैयार हुआ था 'पठान' का VFX
     यह भी पढ़ें: 
    शाहरुख की 'जवान' ने रचा इतिहास, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी  शाहरुख की 'जवान' ने रचा इतिहास, पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पठान फिल्म
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    शाहरुख खान

    'जवान' से पहले इन फिल्मों ने सबसे तेज पार किया 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा  जवान फिल्म
    पूजा भट्ट का पिता महेश संग विवादास्पद किस पर बयान, बोलीं- पारिवारिक मूल्यों का बनाया मजाक महेश भट्ट
    शाहरुख खान की 'जवान' ने 4 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तोड़े ये रिकॉर्ड जवान फिल्म
    शाहरुख खान लेकर आएंगे 'जवान' का सीक्वल, लेकिन कट गया विजय सेतुपति का पत्ता? जवान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'जवान' से पहले इन फिल्मों ने भी पहले वीकेंड में कमाए 100 करोड़ रुपये जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'जवान', जल्द 100 करोड़ी होगी 'ड्रीम गर्ल 2' जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' की कमाई में जबरदस्त उछाल, दुनियाभर में कारोबार 500 करोड़ रुपये पार  जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: घटती कमाई के बावजूद 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई 100 करोड़ रुपये की ओर  ड्रीम गर्ल 2

    पठान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' से पहले इन भारतीय फिल्म ने पार किया 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा शाहरुख खान
    बांग्लादेश में 'पठान' की रिलीज का हुआ विरोध, बांग्लादेशी अभिनेता ने कही ये बात शाहरुख खान
    'गांधी-गोडसे: एक युद्ध' अभिनेता चिन्मय मंडलेकर बोले- 'पठान' को बिकिनी विवाद से फायदा मिला शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' को मिली सफलता पर बोले अरबाज खान, सही समय पर आई फिल्म अरबाज खान

    जवान फिल्म

    शाहरुख खान की 'जवान' दूसरे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    जब शाहरुख ने अंडरवर्ल्ड से कहा था- तुम्हारे साथ काम नहीं करूंगा, चाहे गोली मार दो शाहरुख खान
    'जवान' फिल्म के जरिए पुलिस का संदेश, पट्टी वाला दृश्य शेयर कर कहा- हेलमेट पहन लो उत्तर प्रदेश पुलिस
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'जवान' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट, जानिए सोमवार का कारोबार  शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025