शाहरुख खान ने यूनिफाइड म्यूजिक फेस्टिवल का किया ऐलान, जानिए कब होगा?
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने एक नए म्यूजिक फेस्टिवल 'यूनिफाइड' का ऐलान किया है।
यह फेस्टिवल 20 मार्च, 2027 को अबू धाबी के इतिहाद लाइव में होगा। इस इवेंट में अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला जैसे 15 से भी ज्यादा कलाकार एक साथ अपनी परफॉरमेंस देंगे।
इस फेस्टिवल के टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर खरीदे जा सकते हैं।
शाहरुख ने की यूनिफाइड लाइनअप पर बात
शाहरुख ने इस फेस्टिवल के बारे में बताते हुए कहा, "ऐसा पहली बार होगा जब 15 से ज्यादा कलाकार कई मंचों पर एक साथ आकर एक शानदार दिन का अनुभव देंगे। यूनिफाइड का हिस्सा बनने का यह सुनहरा मौका हाथ से जाने न दें।"
फेस्टिवल मे बड़े कलाकार शिरकत करेंगे। इसके अलावा, शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारी में भी लगे हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी उनके साथ नजर आएंगी।
ऐसे में, शाहरुख के फैंस के लिए आने वाला वक्त काफी रोमांचक होने वाला है।