NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंडस्ट्री में पिता पकंज कपूर से नहीं मिली कोई मदद, अपना संघर्ष खुद किया- शाहिद कपूर
    अगली खबर
    इंडस्ट्री में पिता पकंज कपूर से नहीं मिली कोई मदद, अपना संघर्ष खुद किया- शाहिद कपूर
    पंकज कपूर के बेटे हैं शाहिद कपूर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@officialpankajkapur)

    इंडस्ट्री में पिता पकंज कपूर से नहीं मिली कोई मदद, अपना संघर्ष खुद किया- शाहिद कपूर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 03, 2023
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म और स्टारकिड्स पर जितनी बातें हों, कम हैं। एक तरफ लोग सितारों के बच्चों को आसानी से मौके मिलने का आरोप लगाते हैं, वहीं कुछ लोग उनका बचाव भी करते हैं।

    अकसर यह बात भी उठती है कि माता-पिता के नाम के आगे ऐसे कलाकारों का संघर्ष दब जाता है और हर कोई उन्हें बस स्टारकिड के तौर पर जानता है।

    अब ऐसा ही कुछ शाहिद कपूर ने भी कहा है।

    खबर

    मैं पिता के साथ रहता भी नहीं था- अभिनेता

    शाहिद कपूर अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीज के बेटे हैं। इस वजह से लोगों को लगता है कि उन्हें इंडस्ट्री में लाने में उनके पिता पंकज का सहयोग है।

    बॉलीवुड बबल से बातचीत में अब शाहिद ने साफ किया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इंडस्ट्री में आने के लिए उन्हें उनके पिता से कोई मदद नहीं मिली है। वह उनके साथ रहते भी नहीं थे। उन्हें उनकी मां ने सिंगल मदर के रूप में पाला है।

    बयान 

    सबकुछ आसान नहीं था

    पोर्टल से बातचीत में शाहिद ने कहा, "मैं उन लोगों में से हूं, जिसने खुद को बनाया है, लेकिन लोगों को लगता है कि क्योंकि उसके पापा अभिनेता हैं, तो उसे सबकुछ आसानी से मिल गया। मैं इस बात से परेशान होता हूं। आपको मेरे संघर्षों के बारे में नहीं पता है। मेरे पिता पंकज कपूर हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि मेरे लिए सब आसान था। मैं उनके साथ रहता भी नहीं था।"

    बयान 

    पिता के बारे में यह बोले शाहिद

    उन्होंने कहा, 'मेरे पिता बहुत स्वाभिमानी व्यक्ति हैं। वह कभी अपने बेटे से नहीं कहेंगे कि मैं यहां कॉल कर देता हूं, जाके उससे मिल ले। मैंने अपना संघर्ष खुद किया है। मैं भी इतना स्वाभिमानी था कि मैंने कभी उनसे कोई मदद नहीं मांगी। मैंने इस बारे में कभी उनसे कोई बात नहीं की, न ही उन्होंने कभी मुझसे कुछ पूछा। मैंने इन 20 सालों में बहुत मेहनत की है।"

    परिवार

    नीलीमा अजीज और पंकज कपूर के बेटे हैं शाहिद

    नीलीमा ने पंकज कपूर से 1979 में शादी की थी। इस शादी में दोनों शाहिद के माता-पिता बने, लेकिन 1984 में ही दोनों अलग हो गए।

    इसके बाद नीलीमा ने 1990 में राजेश खट्टर से शादी की थी। नीलीमा और राजेश खट्टर, ईशान खट्टर के माता-पिता हैं। 2001 में नीलीमा और राजेश भी अलग हो गए थे। इसके बाद नीलीमा ने शाहिद और ईशान की अकेले ही देखभाल की थी।

    शाहिद ने 2003 में 'इश्क विश्क' से डेब्यू किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शाहिद अली अब्बास जफर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'ब्लडी डैडी' 9 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहिद कपूर
    पंकज कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने दिखाई अपने 58 करोड़ रुपये के घर की झलक सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहिद कपूर मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में आएंगे नजर सिद्धार्थ रॉय कपूर
    शाहिद कपूर अभिनीत राज और डीके की सीरीज अगले साल फरवरी में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    मृणाल ठाकुर ने साइन की अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म, मिला सुपरस्टार नानी का साथ मृणाल ठाकुर

    पंकज कपूर

    पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया 'जब खुली किताब' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    शाहिद कपूर की 'जर्सी' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज शाहिद कपूर
    'जर्सी' का नया ट्रेलर रिलीज, 36 की उम्र में वापसी की जद्दोजहद करते दिखे शाहिद शाहिद कपूर
    'जर्सी' के लिए शाहिद ने वसूली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    केके संग बिताए पलों को याद कर भावुक हुए शान, कहा- वो मेरे परिवार जैसा था  गायक केके
    OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'बंदा'? निर्माता कर रहे विचार मनोज बाजपेयी
    'फर्जी' फेम भुवन अरोड़ा कबीर खान की अगली फिल्म में आएंगे नजर  आगामी फिल्में
    'द केरल स्टोरी' को कमल हासन ने बताया था 'प्रोपेगेंडा', फिल्म के निर्माता ने दिया जवाब द केरला स्टोरी फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025