'फर्जी 2' की शूटिंग के बीच शाहिद कपूर ने साझा की ऐसी तस्वीरें, उत्साहित हुए फैंस
क्या है खबर?
शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तवारी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर समेत कई सितारे थे। अब शाहिद अपनी चर्चित वेब सीरीज 'फर्जी' के सीक्वल में जुट चुके हैं। उनकी हालिया तस्वीरें भी फैंस के हिसाब से कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए 'फर्जी 2' के बारे में अपडेट जानने की कोशिश कर रहे हैं।
तस्वीरें
तस्वीरों में दिशा शाहिद कपूर का दमदार लुक
शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उनके सुडौल शरीर, टोन्ड एब्स और दमदार लुक को देखकर फैंस भी मंत्रमुग्ध होकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस लुक को 'सनी' के नाम से संबोधित कर रहे हैं, जो 'फर्जी' में उनके किरदार का नाम है। वैसे बता दें कि निर्माताओं ने सीरीज के अगले भाग की शूटिंग शुरू कर दी है।
ऐलान
निर्माताओं ने इसी साल किया था दूसरे सीजन का ऐलान
राज और डीके द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर का पहला भाग 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आया था। इसमें शाहिद के साथ विजय सेतुपति और राशि खन्ना मुख्य किरदार में शामिल थे। रिलीज के 3 साल पूरे होने के बाद, इसी साल फरवरी में निर्माताओं ने तीसरे सीजन की आधिकारिक पुष्टि की थी। खुद शाहिद ने भी सेट से BTS वीडियो साझा करते हुए फैंस को अपडेट दिया था। अब उनकी हालिया तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।