LOADING...
शाहिद कपूर का नया अवतार और अजय देवगन की 'चाल', इन 5 ब्लॉकबस्टर सीक्वल का इंतजार
इस साल सीक्वल में दम दिखाएंगे ये सितारे

शाहिद कपूर का नया अवतार और अजय देवगन की 'चाल', इन 5 ब्लॉकबस्टर सीक्वल का इंतजार

Apr 24, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

इस साल जनवरी में आई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया, वहीं रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इन फिल्मों की सफलता ने ये साबित कर दिया कि दर्शक अपने पसंदीदा किरदारों को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए कितने उत्सुक रहते हैं। साल 2026 में अब भी कुछ सीक्वल कतार में हैं, जिनका इंतजार दर्शक सालों से कर रहे हैं। एक नजर उन्हीं सीक्वल फिल्मों पर।

#1

'दृश्यम 3'

अजय देवगन उर्फ विजय सालगांवकर एक बार फिर अपनी शातिर चालों से पुलिस और सिस्टम को उलझाने के लिए 'दृश्यम 3' की तैयारी कर चुके हैं। खबरों की मानें तो 'दृश्यम 3' इस फ्रेंचाइजी का सबसे रोमांचक हिस्सा होने वाला है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'दृश्यम 3' अपने पहले ही दिन तगड़ी कमाई कर सकती है, क्योंकि फिल्म की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।

#2

'कॉकटेल 2'

'कॉकटेल' ने न केवल सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के करियर को नई दिशा दी थी, बल्कि आधुनिक रिश्तों की एक अलग परिभाषा भी पेश की थी। अब, इसके सीक्वल की राह दर्शक बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है। शाहिद के लिए 'कॉकटेल 2' एक ताजी हवा के झोंके की तरह होगी। फिल्म 19 जून, 2026 में रिलीज होगी।

Advertisement

#3

'आवारापन 2'

साल 2007 में आई 'आवारापन' को इमरान हाशमी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों को 'शिवम' जैसा यादगार किरदार दिया, बल्कि इसके गानों ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। अब, इसका सीक्वल दिल जीतने को तैयार है। इमरान एक बार फिर अपने सबसे पसंदीदा किरदार 'शिवम' के रूप में वापसी करेंगे। फिल्म में उनके साथ होंगी दिशा पाटनी। 14 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों का रुख करेगी।

Advertisement

#4 और #5

'पति पत्नी और वो 2' और 'धमाल 4'

साल 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की तिकड़ी ने 'पति पत्नी और वो' के साथ दर्शकों को खूब हंसाया था। अब 2026 में सीक्वल पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका में हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है। उधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल' अपने चौथे भाग धमाल 4 से धमाका करने के लिए तैयार है।

Advertisement