NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? शाहिद कपूर को मिला था रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' का ऑफर
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? शाहिद कपूर को मिला था रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' का ऑफर
    शाहिद को मिला था रणबीर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ का प्रस्ताव

    क्या आप जानते हैं? शाहिद कपूर को मिला था रणबीर की फिल्म 'रॉकस्टार' का ऑफर

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 29, 2022
    04:17 pm

    क्या है खबर?

    शाहिद कपूर आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में अपने मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पिछले काफी समय से उनकी क्रिकेट पर आधारित फिल्म 'जर्सी' चर्चा में है।

    शायद ही आप यह जानते होंगे कि फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद शाहिद कपूर थे, लेकिन जब उन्होंने फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो यह फिल्म रणबीर कपूर की झोली में गिरी और वह रातों-रात बॉलीवुड के रॉकस्टार बन गए।

    आइए जानते हैं शाहिद ने फिल्म का प्रस्ताव क्यों ठुकराया।

    फैसला

    शाहिद ने 'रॉकस्टार' की जगह 'जब वी मेट' को चुना

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, निर्देशक इम्तिायज अली ने 'रॉकस्टार' के लिए सबसे पहले शाहिद से सपंर्क किया था। वह उनकी पहली पसंद थे।

    उन्होंने अभिनेता को 'रॉकस्टार' और 'जब वी मेट' ऑफर की थीं और उनमें से कोई एक चुनने के लिए कहा था।

    इसके बाद शाहिद ने 'रॉकस्टार' छोड़ 'जब वी मेट' का हिस्सा बनने का फैसला किया। फिर 'रॉकस्टार' के लिए इम्यिाज ने रणबीर से बातचीत की और उन्होंने फौरन इसका हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी।

    चाहत

    फिल्म में दीपिका-रणबीर की जोड़ी बनाना चाहते थे इम्तियाज

    रॉकस्टार में भले ही रणबीर के साथ अभिनेत्री नरगिस फाखरी नजर आई हों, लेकिन वह इसके लिए इम्तियाज की पहली पसंद नहीं थीं।

    निर्देशक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह इस फिल्म में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी बनाने वाले थे।

    इम्तियाज ने कहा था कि उस वक्त दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन 'रॉकस्टार' बनने में काफी वक्त लग गया और फिर दीपिका भी अपने कामों में व्यस्त हो गईं।

    फिल्म

    जानिए रणबीर को स्टार बनाने वाली फिल्म 'रॉकस्टार' के बारे में

    'रॉकस्टार' रणबीर के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार के खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया।

    इसमें रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आए थे, जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के मशहूर गायक बन जाता है।

    इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणबीर के दादा शम्मी कपूर भी नजर आए थे। यह फिल्म 11 नवंबर, 2011 को रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'रांझणा' धनुष से पहले शाहिद को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। शाहिद ने फिल्म 'रंग दे बसंती' का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया था। उन्हें 'शुद्ध देसी रोमांस' में देखना दिलचस्प होता, लेकिन उन्होंने यह फिल्म भी ठुकरा दी।

    फिल्में

    ये हैं शाहिद की आने वाली फिल्में

    शाहिद की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भूषण कुमार की एक्शन फिल्म 'बुल' से भी शाहिद जुड़े हैं।

    वह नेटफ्लिक्स की ऑपरेशन कैक्टस पर आधाारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सुजॉय घोष और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में भी शाहिद अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अली अब्बस जफर की एक्शन फिल्म भी शाहिद के खाते से जुड़ी है।

    शाहिद राज और डीके की वेब सीरीज का हिस्सा भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    शाहिद कपूर
    इम्तियाज अली

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए? विराट कोहली
    श्रीलीला की फिल्म 'जूनियर' की रिलीज तारीख का ऐलान, जेनेलिया डिजूसा भी आएंगी नजर  जेनेलिया डिसूजा
    नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला छत्तीसगढ़
    कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म का टीजर जल्द होगा रिलीज, जानिए क्या है योजना  कार्तिक आर्यन

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी ने साइन की ये नई थ्रिलर फिल्म आगामी फिल्में
    'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रहे आमिर आमिर खान
    अप्रैल में रिलीज होने जा रही हैं ये बड़ी फिल्में अजय देवगन
    क्या आप जानते हैं? 'गैंगस्टर' के लिए कंगना नहीं थीं महेश भट्ट की पहली पसंद कंगना रनौत

    रणबीर कपूर

    भंसाली के साथ फिर काम करेंगे रणवीर सिंह, अब इस फिल्म के लिए मिलाए हाथ रणवीर सिंह
    क्या रणबीर और आलिया इस साल करने वाले हैं शादी? लारा दत्ता ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्या 500 करोड़ की रामायण में शामिल हुए रणबीर? निभा सकते हैं भगवान राम का किरदार आलिया भट्ट
    नरगिस ने कबूला उदय चोपड़ा के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- काश इजहार कर लिया होता बॉलीवुड समाचार

    शाहिद कपूर

    अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' और शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का होगा क्लैश अक्षय कुमार
    शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    भूषण कुमार की फिल्म 'बुल' में शाहिद कपूर की एंट्री, पहली बार पहनेंगे सेना की वर्दी बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा ने फिर खुद को बताया सिंगल, ऐसे लड़के की है तलाश बॉलीवुड समाचार

    इम्तियाज अली

    जब लड़की से बात करने को कहा तो नर्वस हो गए थे शाहरुख- इम्तियाज अली बॉलीवुड समाचार
    नरगिस फाखरी नहीं, दीपिका पादुकोण थीं 'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद दीपिका पादुकोण
    साल 2020 में फ्लॉप रही बॉलीवुड की ये पांच बड़ी फिल्में तब्बू
    साल 2020 में इन कलाकारों ने किया बॉलीवुड में डेब्यू सैफ अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025