'ओ रोमियो' का नया गाना 'जलवा' जारी, दुश्मनों पर दहाड़ते दिखे शाहिद कपूर
क्या है खबर?
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। इस बीच निर्माताओं ने फिल्म का एक नया और धमाकेदार गाना जारी किया है जिसका शीर्षक 'जलवा' है। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज सोबा सिंह सितारा ने दी है। विशाल भारद्वाज ने 'जलवा' गाने को अपने संगीत में पिरोया है जो सुनने में काफी दमदार और तीव्र धुन वाला अनुभव प्रदान करता है।
गाना
गुस्से और बदले की भावना को दिखाता है शाहिद का नया गाना
'जलवा' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। पोस्ट साझा करते हुए शाहिद ने कैप्शन दिया, 'शोले की तरह फलक चूम के, जलवा मेरे आशिक का बड़ी धूम से निकला।' गाने में शाहिद को गुस्से और बदले की भावना के साथ देखा जा सकता है। अधिकतर दृश्य फिल्म के शामिल हैं। बता दें, 13 फरवरी को रिलीज 'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया जैसे सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Shole ki tarha,
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) February 17, 2026
Falak choom ke,
Jalwa mere aashiq ka badi dhoom se nikla! 💥🔥 #Jalwa song out now.
🔗 - https://t.co/sTZUsBah97#SajidNadiadwala presents
A #VishalBhardwaj film
Book your tickets.#ORomeo in cinemas now! pic.twitter.com/a0emvW8cRy