85 करोड़ के करीब पहुंची 'कॉकटेल 2', बंपर वीकेंड के बाद सोमवार को धीमी पड़ी कमाई
मनोरंजन
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' ने दूसरे वीकेंड में तो शानदार कमाई की, लेकिन सोमवार को इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई।
सोमवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 84.90 करोड़ रुपये हो गई है। अब यह फिल्म 85 करोड़ के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है।
'कॉकटेल 2' ने पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़
पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, 'कॉकटेल 2' ने दूसरे वीकेंड पर फिर से अच्छा प्रदर्शन किया।
फिल्म ने शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस दौरान पूरे देश के सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, यह फिल्म अभी तक शाहिद और कृति की पिछली साथ में की गई फिल्म से ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है।