LOADING...
शाहिद कपूर ने 'फर्जी 2' पर दिया सबसे बड़ा अपडेट, बोले- इसके लिए बहुत उत्साहित हूं
शाहिद कपूर ने 'फर्जी 2' पर दिया अपडेट

शाहिद कपूर ने 'फर्जी 2' पर दिया सबसे बड़ा अपडेट, बोले- इसके लिए बहुत उत्साहित हूं

Feb 16, 2026
11:34 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर इस वक्त हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चाओं में घिरे हैं। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल कर रही है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं कई फैंस शाहिद की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं, क्योंकि अभिनेता ने कुछ दिन पहले ही सीरीज से जुड़ी आधिकारिक पोस्ट साझा की थी। अब उन्होंने खुद 'फर्जी 2' को लेकर सबसे बड़ा अपडेट दे डाला है।

बयान

'फर्जी 2' की तैयारी में जुटे शाहिद कपूर, बोले- बहुत उत्साहित हूं

मिड-डे संग बातचीत में, शाहिद ने पुष्टि की है कि वह बहुत जल्द 'फर्जी 2' की तैयारी में जुट रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पहले ही कुछ बिल्कुल अलग तरह की भूमिका में आ चुका हूं। मैं फिलहाल 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रहा हूं। मैंने 'ओ रोमियो' की शूटिंग खत्म होते ही इसकी शूटिंग खत्म कर दी थी। अब जब 'ओ रोमियो' रिलीज हो चुकी है, तो मैं 'फर्जी 2' की शूटिंग शुरू करूंगा, जिसके लिए बहुत उत्साहित हूं।"

किरदार

"अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद"

शाहिद ने आगे कहा, "मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना पसंद है, इससे एक अभिनेता के तौर पर खुद को तरोताजा करने में मदद मिलती है।" इससे पहले सीरीज के निर्देशक राज एंड डीके ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'दूसरा दौर शुरू हो गया है।' साथ में खूब सारे नोटों की तस्वीर साझा की थी। बता दें, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' 2023 में आई थी जिसमें विजय सेतुपति, राशि खन्ना, केके मेनन जैसे सितारे थे।

Advertisement