NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद
    मनोरंजन

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 01, 2022, 07:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद
    राज के किरदार के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद

    शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्मों में शामिल है। फिल्म 1995 में दर्शकों के बीच आई थी। प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म ने शाहरुख की एक अलग छवि बनाई। इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। इसमें शाहरुख ने राज बनकर लोगों का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख इस फिल्म में राज के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे। आइए आपको बताते हैं पूरा किस्सा।

    शाहरुख से पहले सैफ अली खान को किया गया था अप्रोच

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज की भूमिका के लिए शाहरुख निर्देशक आदित्य की पहली पसंद नहीं थे। खबरों की मानें तो यह किरदार निभाने के लिए पहले अभिनेता सैफ अली खान को अप्रोच किया गया था। उनकी डेट्स उपलब्ध नहीं थी, इसलिए बाद में जाकर यह फिल्म शाहरुख की झोली में चली गई। ये अलग बात है कि आज के दौर में दर्शक शाहरुख के बिना इस फिल्म की कल्पना तक नहीं कर सकते।

    शाहरुख वाला किरदार टॉम क्रूज को ऑफर करना चाहते थे आदित्य

    रिपोर्ट की मानें तो आदित्य एक समय इस फिल्म को इंडो-अमेरिकन प्रोजेक्ट के तौर पर बनाना चाहते थे। यही वजह है कि वह इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को शामिल करना चाहते थे। कहा जाता है कि आदित्य के पिता और दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को आदित्य का यह आइडिया पसंद नहीं आया। अगर इस आइडिया पर बात बन जाती, तो काजोल के अपोजिट भूमिका के लिए अभिनेता टॉम को चुना जाता।

    अपने किरदार को लेकर शाहरुख ने क्या कहा था?

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के लिए रोमांटिक किरदार निभाना आसान नहीं था। वह शर्मीले स्वभाव के थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने 'डर', 'बाजीगर' और 'अंजाम' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल निभाया था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं रोमांटिक किस्म का किरदार निभा ही नहीं सकता। इसलिए जब आदित्य और यश जी ने मुझे इस रोल के बारे में बताया, तो मुझे डर था कि मैं यह रोल सही तरीके से कर पाउंगा या नहीं।"

    ऐसी है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज और सिमरन की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। काजोल ने इसमें शाहरुख की प्रेमिका सिमरन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के साथ आदित्य ने निर्देशन में कदम रखा था। फिल्म में अमरीश पुरी और पूजा रूपारेल भी नजर आई थीं। फिल्म को IMDb पर भी 8 रेटिंग्स मिली है। इसके गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    शाहरुख-काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही है। दोनों ने 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माय नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    काजोल

    ताज़ा खबरें

    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    शुभमन गिल से युवती ने किया टिंडर मैच का निवेदन, कंपनी ने नागपुर में लगाए होर्डिंग शुभमन गिल
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र राहुल गांधी
    अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब सबसे पहले होगी प्रवेश परीक्षा अग्निपथ योजना

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    शाहरुख खान

    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  पठान फिल्म
    मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो ने शाहरुख खान को बताया बेहतरीन अभिनेता, कही ये बात पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने दुनियाभर में पार किया 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: YRF 'स्पाई यूनिवर्स' में नंबर एक पर 'पठान', इन फिल्मों को पछाड़ा पठान फिल्म

    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

    शाहरुख खान के जन्मदिन पर दोबारा रिलीज हुई DDLJ की कितनी हुई कमाई? शाहरुख खान
    शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिर से सिनेमाघरों में दिखेगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शाहरुख खान
    DDLJ के 27 साल: कैसे करीब तीन दशक बाद भी लोगों के दिलों में है फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    इन सुपरहिट फिल्मों को ठुकरा चुके हैं अभिनेता आमिर खान सेलिब्रिटी गॉसिप

    काजोल

    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें ZEE5
    रश्मिका मंदाना फिल्म 'मिशन मजनू' में निभाएंगी नेत्रहीन लड़की की भूमिका, ऐसा होगा किरदार रश्मिका मंदाना
    काजोल की 'सलाम वेंकी' ने पहले वीकेंड में कितना किया कलेक्शन? बॉलीवुड समाचार
    काजोल की 'सलाम वेंकी' को मिली धीमी शुरुआत, जानिए पहले दिन का कलेक्शन बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023