NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में पेश करेंगे आदित्य चोपड़ा
    अगली खबर
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में पेश करेंगे आदित्य चोपड़ा
    शाहरुख खान और काजोल

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में पेश करेंगे आदित्य चोपड़ा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 23, 2021
    10:45 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। आज भी दर्शक इस फिल्म को याद करते हैं।

    प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों को रोमांचित करते हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि आदित्य इस फिल्म को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

    शीर्षक

    'कम फॉल इन लव- डीडीएलजे म्यूजिकल' रखा गया शीर्षक

    ब्रॉडवे म्यूजिकल को आदित्य के बैनर यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ वह बतौर डायरेक्टर अपना ब्रॉडवे डेब्यू करने जा रहे हैं।

    यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। अब 26 साल बाद फिल्म को आदित्य नए रूप में दर्शकों के सामने लाएंगे। वह पिछले तीन सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

    इस प्रोजेक्ट का शीर्षक 'कम फॉल इन लव - डीडीएलजे म्यूजिकल' रखा गया है।

    सूचना

    आदित्य की ऑरिजनल फिल्म पर आधारित होगा म्यूजिकल

    इस म्यूजिकल का प्रसारण अमेरिका के सैन डिएगो स्थित ओल्ड ग्लोब थिएटर में सितंबर, 2022 में होगा। यह म्यूजिकल आदित्य की ऑरिजनल फिल्म पर आधारित होगा।

    मेकर्स ने अपने बयान में कहा, "यह एक अमेरिकी लड़के और एक भारतीय लड़की की प्रेम कहानी है, जो दो संस्कृतियों की प्रेम कहानी होगी।"

    इस प्रोजेक्ट को 2022-2023 के ब्रॉडवे सीजन के मंच पर भी प्रस्तुत करने की तैयारी है। इस म्यूजिकल के कास्टिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

    जानकारी

    बतौर संगीतकार जुड़े विशाल शेखर

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि इस प्रोजेक्ट में कई अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को शामिल किया जाएगा।

    इस ब्रॉडवे के लिए विशाल शेखर बतौर संगीतकार जुड़े हैं। वहीं, विशाल ददलानी एवं शेखर रावजियानी को बतौर कंपोजर चुना गया है।

    आदित्य का मानना है कि यह म्यूजिकल बहुत हद तक भारतीय फिल्मों की तरह होगी, जिसमें बिछड़े हुए दो प्रेमियों की कहानी होगी।

    ऑरिजनल फिल्म

    ऐसी है फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज और सिमरन की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

    फिल्म में शाहरुख ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था, जबकि काजोल सिमरन सिंह की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।

    इस फिल्म के साथ आदित्य ने निर्देशन में कदम रखा था। फिल्म में अमरीश पुरी और पूजा रूपारेल भी नजर आई थीं। फिल्म को IMDb पर भी 8.1 रेटिंग्स मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    काजोल
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    बॉलीवुड समाचार

    आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 20 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे शाहरुख खान
    अक्षय कुमार नहीं थे 'एयरलिफ्ट' के लिए पहली पसंद, जानिए किसे कास्ट करना चाहते थे निर्देशक अक्षय कुमार
    सिद्धार्थ-शहनाज के आखिरी गाने का नाम बदला, नाराज हुए फैंस मनोरंजन
    'रश्मि रॉकेट' रिव्यू: महिला खिलाड़ियों के 'जेंडर टेस्ट' पर तमाचा है तापसी की यह फिल्म मनोरंजन

    शाहरुख खान

    संजय लीला भंसाली सलमान के बिना आलिया भट्ट को साथ लेकर बनाएंगे 'इंशाअल्लाह' आलिया भट्ट
    शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म में शामिल हुईं साउथ अभिनेत्री प्रियामणि बॉलीवुड समाचार
    क्या शाहरुख खान अभिनीत एटली की अगली फिल्म 'मनी हाइस्ट' से है प्रेरित? बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में राणा दग्गुबाती बनेंगे विलेन बॉलीवुड समाचार

    काजोल

    #AmrishPuri: 'गर्व' से 'जा सिमरन जा' कहकर देस 'परदेस' में मचा दी थी 'हलचल' बॉलीवुड समाचार
    जयललिता की बायोपिक में ये मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निभा सकती है लीड रोल! बॉलीवुड समाचार
    #GandhiJayanti: बापू ने अपने जीवनकाल में देखी थी सिर्फ यह हिंदी फिल्म, जानें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो धूमधाम से मनाती हैं दुर्गा पूजा का त्योहार बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की 'सनक' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 अक्टूबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान' बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शिद्दत' रिव्यू: केवल रोमांस के दीवानों को रास आएगी 'शिद्दत' की मोहब्बत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025