Loading...
हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब, 'किंग' के नए पोस्टर में दमदार लगे शाहरुख खान
'किंग' का नया पोस्टर हुआ जारी

हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब, 'किंग' के नए पोस्टर में दमदार लगे शाहरुख खान

Oct 27, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान भले 'पठान' और 'जवान' के जरिए एक्शन की दुनिया में कदम रख चुके हैं, लेकिन 'किंग ऑफ रोमांस' वाला अंदाज अभी भी उनके अंदर कूट-कूट के भरा है। इसका संकेत उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'किंग' से मिलता है, जिसका नया पोस्टर खुद शाहरुख ने जारी किया। हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा, लेकिन मुंह में गुलाब लिए अभिनेता का बिल्कुल अनोखा और दमदार अवतार सामने आया है जो गुस्से के साथ-साथ उनकी आशिकी को भी झलकाता है।

रिलीज

क्रिसमस पर तहलका मचाने को तैयार हैं शाहरुख

पोस्टर में शाहरुख सफेद बालों और दाढ़ी के साथ इंटेंस और खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। उनका कड़क और रफ-टफ लुक फिल्म के तगड़े एक्शन की तरफ इशारा करता है।

कैप्शन में लिखा है, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं... आशिक हूं...।'

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'किंग' एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी हैं।

फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पाेस्टर

ADVERTISEMENT